
उज्जैन। महाकाल (Mahakal City) की नगरी उज्जैन (Ujjain) में आज 21 जून को एक दुर्लभ खगोलीय घटना (Rare astronomical event) देखने को मिलेगी. यहां स्थित कर्क रेखा के पास कुछ समय के लिए परछाई गायब हो जाएगी. ऐसा तब होगा जब सूर्य सीधे सिर पर होगा और व्यक्ति या किसी भी चीज की परछाई इतनी छोटी बनेगी कि वह नजर ही नहीं आएगी. इस घटना को जीरो शैडो डे कहा जाता है.
हर साल 21 जून को सबसे लंबे दिन पर यह घटना होती है. इसके पीछे धरती और सूर्य की एक खास खगोलीय घटना जिम्मेदार है. जिसके कारण 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन होता है. यानी सूर्य सबसे ज्यादा देर चमकेगा.
दोपहर 12:58 पर गायब होगी परछाई!
उज्जैन में बनी जीवाजी वेधशाला में यह घटना आज 21 जून को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर देखी जा सकेगी. यहां पर शंकु यंत्र के जरिए इस खगोलीय घटना का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया जाएगा.
दरअसल, उज्जैन से कर्क रेखा गुजरती है और साल के सबसे लंबे दिन पर जब सूर्य सीधे सिर पर होता है, उसी समय कुछ पलों के लिए छाया पूरी तरह गायब हो जाती है या बेहद कम हो जाती है.
क्यों गायब हो जाती है परछाई?
खगोल विज्ञान के अनुसार पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है, साथ ही अपनी धुरी पर भी घूमती है, जिससे दिन रात होते हैं, धरती पर मौसम बदलते हैं. पूरे साल सूर्य कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच गति करता हुआ दिखाई देता है.
21 जून को सूर्य कर्क रेखा के सबसे नजदीक पहुंच जाता है. उज्जैन से निकलने वाली कर्क रेखा पर दोपहर के समय सूर्य की किरणें लगभग सीधी पड़ती हैं, जिससे परछाई बहुत छोटी होकर कुछ क्षणों के लिए गायब सी नजर आती है. (संबंधित खबर: 21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती पर क्या होता है खास)
आज से सूर्य का दक्षिणायन
इसके साथ ही आज से सूर्य दक्षिणायन भी हो जाता है. यानी कि 21 जून के बाद से सूर्य की आभासी गति दक्षिण दिशा की ओर दिखाई देने लगती है, जिसे दक्षिणायन कहा जाता है. हिंदू धर्म में इस घटना को बहुत अहम माना जाता है. धर्म-शास्त्रों में इसके बाद के अगले 6 महीने यानी कि जनवरी में मकर संक्रांति तक का समय ध्यान, योग, तप के लिए विशेष बताया गया है. (संबंधित खबर: आज से सूर्य दक्षिणायन, अगले 6 महीने धन, करियर और सेहत पर पड़ेगा असर, पढ़ें 12 राशियों का हाल)
छोटे होने लगेंगे दिन
21 जून के बाद से पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध में दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे. 23 सितंबर को दिन और रात लगभग बराबर हो जाएंगे. इसके बाद ठंड का मौसम आएगा और रातें लंबी व दिन छोटे होने लगेंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved