बड़ी खबर राजनीति

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 6 फरवरी को पूरे देश में होगा चक्का जाम : अनिल नांदल

रोहतक। कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर छह फरवरी को देशभर में चक्का जाम किया जाएगा। यह बात भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल ने मकडौली टोल प्लाजा पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए कही।


उन्होंने बताया कि शनिवार को देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम रहेगा। बल्लू प्रधान ने कहा कि सरकार बातचीत से इस समस्या का हल निकाले। किसान संगठन बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इन कृषि कानूनों के बारे में विचार नहीं करेगी, तब तक उनका आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से यूं ही चलता रहता। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई सरकार खुद रोड जाम करें और यहां तक की ट्रेनों को भी खुद ही रोके।

उन्होंने कहा कि सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करने का षडयंत्र रच रही है, जिसे किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। अनिल नांदल ने कहा कि दो महीने से भी ज्यादा का वक्त हो गया है किसानों को शांतिपूर्ण तरीक्के से प्रदर्शन करते हुए, मगर सरकार है कि इन्हें रद्द करने की बात नहीं कर रही। उन्होंने सरकार से तुंरत किसान संगठनों से चर्चा करके समस्या का समाधान जल्द से जल्द निकालने की मांग की। साथ ही कहा कि इंटरनेट सेवाएं बंद करना व खुद सरकार द्वारा रोडों को जाम करना इस समस्या का समाधान नहीं है। समाधान तो बातचीत के जरिए ही निकलेगा और सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द बातचीत कर इन काले कानूनों को रद्द करें। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

ममता ने बंगाल के लोगों के साथ केवल धोखा किया : विजयवर्गीय

Wed Feb 3 , 2021
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के बंगाल प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तृणमूल सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आज तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा है कि मां, माटी व मानुष के नाम पर ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने अपने नेताओं को भी ठगा है। […]