
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) ने लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) के विरोध में महापंचायत (Mahapanchayat) करने का एलान किया है। 26 अक्तूबर को लखनऊ (Lucknow) में किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। इसके अलावा 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोकने का एलान किया है। साथी अजय मिश्र (Ajay Mishr) के इस्तीफे की मांग की है और आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग की है।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 15 अक्तूबर को दशहरा पर पीएम मोदी (PM Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) का पुतला फूंकेंगे। लखीमपुर खीरी की घटना पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 15 अक्तूबर को पुतला दहन होगा। 18 अक्तूबर को 6 घंटे ट्रेन रोकी जाएगी। 26 अक्तूबर किसान मोर्चा महापंचायत करेगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved