
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) संस्थान कर्मचारी लगातार 15 दिन से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन (Protests) कर रहे हैं। गर्मी और बारिश के विपरीत मौसम में भी कर्मचारी (Employee) अनिश्चितकालीन हड़ताल (indefinite strike) पर हैं। प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों का यह रवैया ठीक नहीं है। मांगों पर नियमों के अनुसार ही निर्णय लिया जा सकेगा।
यूनिवर्सिटी में 1 मई से गैर शैक्षणिक कार्य में लगे स्ववित्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 1 से 4 मई तक सांकेतिक 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन और 5 मई से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में राज्य शासन के आदेश 22 जुलाई 2023 अनुसार संविदा कर्मचारी का वेतन निर्धारण, प्रति घंटा आधारित कर्मचारियों को उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार न्यूनतम वेतन का वेतन जारी करना, परिनियम 39 अनुसार शेष रहे कर्मचारियों का नियमित नियुक्ति, राज्य शासन के निर्देश तथा कार्यपरिषद के निर्णय अनुसार कर्मचारियों हेतु अक्षय निधि (एंडोमेंट फंड) का निर्माण करना, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का नियमितीकरण, कार्यपरिषद के निर्णय अनुसार कर्मचारी आवास हेतु भवन का निर्माण करवाना। आज भी खंडवा रोड यूनिवर्सिटी परिसर मुख्य द्वार पर प्रात: 10 बजे एकत्रित होकर आंदोलन शुरू किया। आंदोलन स्थल पर उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सुरेंद्र मिश्रा, जितेन्द्र भाटिया, सचिव सोहेल परवेज, संतोष मौर्य, मनीष कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विनय यादव मौजूद रहे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved