
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा इंदौर के यातायात की स्थिति पर शोध किया जाएगा। यह शोध उस प्रोजेक्ट में होगा, जिसमें नेशनल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा विश्वविद्यालय को 24 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राकेश सिंघई ने बताया कि आईआईटी इंदौर के साथ मिलकर विश्वविद्यालय द्वारा एक शोध प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट में नेशनल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा विश्वविद्यालय के लिए 24 करोड रुपए का अनुदान मंजूर किया गया है। इस प्रोजेक्ट में कुल 31 रिसर्च प्रोजेक्ट शामिल किए गए हैं।
अब इस प्रोजेक्ट का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके तहत विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर में रिसर्च के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस लैब का निर्माण किया जाएगा। इस पर 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट के प्रभारी एवं आईइटी के डायरेक्टर प्रतोष बंसल ने बताया कि तहत स्वास्थ्य और नई तकनीक, एडवांस्ड मटेरियल और पर्यावरण तथा ऊर्जा पर केंद्रित करते हुए 31 विषय शोध के लिए निर्धारित किए गए हैं। इनमें से हर विषय का एक प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। इसमें इंदौर का सबसे महत्वपूर्ण यातायात का मुद्दा भी शामिल किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर की यातायात की समस्या और उसके समाधान पर शोध किया जाएगा।
53 फैकल्टी का चयन
शोध के इस प्रोजेक्ट को अंजाम देने के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा अपने यूटीडी परिसर में संचालित महाविद्यालयों के 53 शिक्षक फैकल्टी को चयनित किया गया है। यह सभी फैकेल्टी शिक्षक का कार्य करने के साथ ही साथ शोध के इस कार्य में भी सहभागी बनेंगे। इन सभी के लिए अलग से ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित किया जाएगा।
20 विद्यार्थियों का चयन
इस प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करने के लिए यूजीसी नेट की परीक्षा में जेआरएफ के रूप में चयनित किए गए 20 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इन विद्यार्थियों को शोध की अवधि में 38000 प्रति माह की राशि दी जाएगी। इसमें से 33000 रुपए तो उनका स्टाइफंड होगा। शेष 5000 उन्हें परिवहन के लिए दिए जाएंगे। इन विद्यार्थियों के चयन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। अभी चार विद्यार्थियों का चयन और किया जाना है।
पहली बार होगा व्यवस्थित अध्ययन
इंदौर शहर की यातायात की समस्या को बहुत ही जटिल है। इस समस्या के समाधान की दिशा में अधिकारियों के द्वारा अपनी बुद्धि के अनुसार प्रयास किए जाते हैं। यह पहला मौका है जब इस समस्या पर सिस्टमैटिक अध्ययन करते हुए इस समस्या के तहत तक जाने और उसका व्यवस्थित समाधान निकालने क्या काम किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved