
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत उजार पुरवा, मरघटाई के पास रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक की अज्ञात आरोपी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। सुबह 6 बजे घर से कुछ ही दूरी पर युवक की लाश मिली। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि 24 वर्षीय मृतक अजय कनौजिया बीती शाम घर में होटल खाना खाने जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह परिजनों को किसी ने जानकारी दी कि शमशान के पास अजय लेटा हुआ है। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा की अजय मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
सुबह शमशान के पास एक युवक की लाश मिली है। युवक के पेट में चोट के निशान हैं, हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
मधुर पटेरिया, थाना प्रभारी लार्डगंज
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved