
भराहटा। सतना के उचेहरा कस्बे के पास भराहटा गांव (Bharahata Village) के नजदीक भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर (Bharat Ratna Dr. Bhimrao Ambedkar) की मूर्ति (Statue) लगी हुई है। इस मूर्ति के साथ अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। मूर्ति के चेहरे पर काला पेंट पोतने के साथ इसको क्षतिग्रस्त भी किया गया। इसके बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। लोगों ने मूर्ति के साथ छेड़छाड़ का विरोध शुरू कर दिया है। वहीं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मूर्ति के पास जमा होने लगे। तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए नागौद-उचेहरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved