img-fluid

एमपी में बारिश की आस में अनोखा टोटका, गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

July 20, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) के पहले दौर के कमजोर पड़ने के बाद लोग अच्छी बारिश (Rain) का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच राजधानी भोपाल में वर्षा की कामना को लेकर एक अनोखा टोटका किया गया, जिसमें गधों (Donkeys) को गुलाब जामुन (sweet dish) खिलाए गए। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर तेज होने के संकेत देते हुए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश की कामना के लिए किया गया अनोखा टोटका
शनिवार को भोपाल के कोलार रोड क्षेत्र में लोगों ने अच्छी बारिश की कामना करते हुए गधों को गुलाब जामुन खिलाए। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह टोटका इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। वहीं, मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एस.एन. साहू ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही बारिश का नया दौर सक्रिय होने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया और भिंड जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।


  • इन जिलों में भी बारिश के आसार
    इसके अलावा मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में भी सोमवार को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    23 जुलाई तक बना रहेगा बारिश का दौर
    मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में 23 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

    राजौरी में बाढ़, नदियां उफान पर
    उधर, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शनिवार शाम से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई नदियां और नाले उफान पर हैं। दरहाली नदी ने बेला कॉलोनी के पास बांध तोड़ दिया, जिससे बाढ़ का पानी नए बस अड्डे तक पहुंच गया और कई वाहन जलमग्न हो गए। अधिकांश नदियां खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर बह रही हैं।

    नगालैंड में बारिश और भूस्खलन से तीन की मौत
    नगालैंड के मोन जिले में लगातार भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कें बंद हो गईं। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है, जबकि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

    Share:

  • घाटे से उबरने की राह पर Air India, अगले 18 महीनों में बेड़े में जुड़ेंगे 50-60 नए विमान

    Mon Jul 20 , 2026
    नई दिल्ली। टाटा समूह (Tata Group) के अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया (Air India) अपने बड़े ट्रांसफॉर्मेशन प्लान पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य घाटे से उबरकर मुनाफे की राह पर लौटना है। इसी रणनीति के तहत एयर इंडिया अगले करीब डेढ़ साल में अपने बेड़े में 50 से 60 नए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved