img-fluid

ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण व अद्वैत लोक का शिलान्यास आज

September 21, 2023

भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) आज ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची बहुधातु से निर्मित मूर्ति (108-ft statue of Adi Shankaracharya) का अनावरण करेंगे। इसे ‘एकात्मता की मूर्ति’ नाम दिया गया है। सीएम यहीं अद्वैत लोक का शिलान्यास (Foundation stone of Advaita Lok) भी करेंगे। उज्जैन में महाकाल लोक के बाद अब ओंकारेश्वर में एकात्मधाम बनने जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने बुधवार को स्टैच्यू ऑफ वननेस के अनावरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एकात्मता की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम पूर्ण गरिमा, भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजित किया जाए। कार्यक्रम में शामिल होने वाले देश के सभी प्रमुख साधु-संतों का स्वागत परंपरागत रूप से किया जाए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए।

ऐसा है मूर्ति का रूप
ओंकारेश्वर में विकसित हो रहे, ‘एकात्म धाम’ में आचार्य शंकर के बाल रूप में 108 फुट की ‘एकात्मता की मूर्ति’ केवल एक प्रतिमा नहीं, यह ऊर्जा का ऐसा स्रोत सिद्ध होगी। यहां से संपूर्ण विश्व मानवता के उत्थान हेतु गुरु ज्ञान प्राप्त करेगा।

Share:

  • इंदौर नगर निगम के विद्युत विभाग के उप यंत्रियों के जोन में फेरबदल

    Thu Sep 21 , 2023
    इंदौर। इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) के विद्युत विभाग में कई उप यंत्रियों के झोन में फेरबदल किया गया है। इस संबंध कार्यालय आयुक्त नगर पालिका निगम (Office of the Commissioner Municipal Corporation) से आदेश जारी हुए हैं। जिन कर्मचारियों के जोन में फेरबदल किया गया है वो हैं… जितेंद्र वर्मा- जोन क्रमांक- 3,5,17 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved