img-fluid

UP: चुनावी मोड में आई कांग्रेस, राहुल-प्रियंका भी आएंगे, आज सीतापुर की महारैली से चुनाव अभियान की शुरुआत

January 24, 2026

लखनऊ. प्रदेश में विधानसभा चुनाव (assembly elections) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेशभर में होने वाली महारैली (mega rally) की शुरुआत शनिवार को सीतापुर (Sitapur) से हो रही है। अलग-अलग मंडलों में होने वाली 30 महारैलियों में कुछ स्थानों पर सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी आमंत्रित किया गया है।


  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पार्टी इन महारैलियों के जरिए पंचायत और विधानसभा चुनाव के लिए अपनी बात रखेगी। उन्होंने बताया कि सीतापुर के बाद आगरा में रैली होगी। फिर एक फरवरी को लखनऊ और आठ फरवरी को वाराणसी में महारैली की तैयारी चल रही है। इसी तरह 14 फरवरी को अलीगढ़, 16 फरवरी को सहारनपुर, 28 फरवरी को रामपुर, 12 मार्च को लखीमपुर खीरी, 22 मार्च को बदायूं, 29 मार्च को बाराबंकी, 31 मुजफ्फरनगर और पांच अप्रैल को बागपत में महारैली प्रस्तावित करते तैयारी की जा रही है।

    Share:

  • ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल क्या हुए, पाकिस्तान में गाजा पर बवाल हो गया

    Sat Jan 24 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) से गलबहियां के चक्कर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) ने अपने घर में फूट डलवा ली है. पाकिस्तान में विपक्षी दलों की आलोचना के बावजूद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार, 22 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में गाजा के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved