img-fluid

उप्र: सहकारी गन्ना समितियों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 05 प्रतिशत का मिलेगा लाभ

March 01, 2021

-राज्य कर्मचारियों की तरह दिया जायेगा 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता

लखनऊ। प्रदेश की जिन सहकारी गन्ना समितियों में सातवां वेतनमान स्वीकृत किया गया है, उनमें कार्यरत कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 05 प्रतिशत का फायदा होगा। इस तरह प्रदेश में कार्यरत सातवां वेतनमान प्राप्त कर कार्य कर रहे राज्य कर्मचारियों की तरह अब सहकारी गन्ना समितियों के कर्मचारियों को भी 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किया जायेगा।


  • प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त व राज्य गन्ना सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि 01 जुलाई 2019 से बढ़े हुए 05 प्रतिशत महंगाई भत्ते को फरवरी 2021 के वेतन के साथ नियमित रूप से प्रदान किया जायेगा। इससे पूर्व अन्य वेतनमान वाली गन्ना समितियों में कार्यरत कार्मिकों को नियमानुसार देय महंगाई भत्ता पूर्व में ही दिया जा चुका है।

    उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को रोक दिया गया था, जिसे स्वीकृत कर दिया गया है। इसका कैलकुलेशन बेसिक-पे को आधार मानकर प्रतिशत में होता है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों को महंगाई को ध्यान में रखते हुए उनके खर्चों को वहन करने में मदद करने के लिए दिया जाता है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

  • बुनियादी मुद्दों से भटकाने में भाजपा सरकार का कोई जवाब नहीं: अखिलेश

    Mon Mar 1 , 2021
    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बुनियादी मुद्दों से भटकाने में भाजपा सरकार का कोई जवाब नहीं। नीति आयोग की रिपोर्ट में बीमार स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तर प्रदेश नम्बर एक है। चार साल की भाजपा सरकार में यूपी का हेल्थ इन्डेक्स स्कोर 5.08 प्वाइंट गिरकर 2015-16 के 33.69 प्वाइंट से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved