img-fluid

UP: बेटी की जिद पर पिता ने खरीदा बच्चा, गया जेल… अब कैद में मौत

February 25, 2026

इटावा: ‘मम्मी-पापा मेरे लिए एक भाई ला दो…’ बेटी रोज अपने पिता से यही जिद करती थी. उसकी जिद के आगे पिता ने जो किया, वो हैरान करने वाला था. उसने दलालों से एक मासूम बच्चा खरीद लिया. यह बच्चा ट्रेन से चुराया गया था. हालांकि, पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और बच्चे को बरामद कर लिया. अब खबर है कि पिता की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ये घटना उत्तर प्रदेश के इटावा की है.

मृतक युवक का नाम अशोक कुमार (42 साल) है, जोकि इटावा जेल में बंद था. अशोक गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी के तुलसी गांव निवासी था. उसे जेल में सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई. जेल चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.


  • अशोक कुमार को जीआरपी इटावा ने बीएनएस की धारा 142 (अपहृत व्यक्ति को छुपाने) के आरोप में करीब एक माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा था. एक अधिकारी ने बताया कि यह पूरा मामला दिल्लीहावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली नंदनकानन एक्सप्रेस से जुड़े बच्चा चोरी कांड का हिस्सा है. अलीगढ़ निवासी मुन्नी अंसारी अपने 10 माह के बेटे इब्राहिम के साथ ट्रेन से झारखंड के कोडरमा जा रही थी. यात्रा के दौरान एक युवक ने उसे नशीला पदार्थ मिला लड्डू खिला दिया. महिला के बेहोश होते ही आरोपी ने मासूम को सीट से उठाकर फरार हो गया. होश आने पर जब मुन्नी ने बच्चे को गायब पाया तो ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और सूचना जीआरपी को दी गई.

    पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की. जांच में खुलासा हुआ कि अपहृत 10 माह के बच्चे को साढ़े तीन लाख रुपये में एक दंपति को बेच दिया गया था. पूछताछ में सामने आया कि दंपति की एक बेटी थी और वह उसके लिए भाई चाहता था. इसी चाहत में उन्होंने अवैध रूप से बच्चा खरीद लिया. पुलिस ने बच्चे को बेचने वाले युवक और खरीदने वाले दंपति समेत संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

    करीब छह दिन की सघन तलाश के बाद पुलिस ने मासूम इब्राहिम को सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसकी मां को सौंप दिया गया. इस बीच, बच्चे को छुपाने में भूमिका निभाने के आरोप में गिरफ्तार अशोक कुमार भी जेल में बंद था. अब उसकी अचानक मौत ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है. पुलिस के अनुसार, अशोक की मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत होता है, हालांकि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट के बाद ही अंतिम कारण स्पष्ट होगा.

    Share:

  • 'उम्मीद है गाजा का जिक्र करेंगे', PM मोदी के दौरे पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

    Wed Feb 25 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार सुबह इजराइल दौरे के लिए निकल चुके हैं. अपने दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करेंगे. पीएम के इस दौरे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved