img-fluid

UP: पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने वृंदावन में अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया

February 23, 2026

मथुरा। यूपी के चर्चित अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज उन्होंने वृंदावन में अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है। बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और UGC के नए नियम से जुड़े विवाद को लेकर अपने सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने राजनीति में नई पारी की शुरुआत करते हुए अपनी नई पार्टी के गठन की घोषणा कर दी है। पार्टी का नाम “राष्ट्रीय अधिकार पार्टी” रखा गया है। प्रशासनिक सेवा में अपनी पहचान बना चुके अलंकार अग्निहोत्री ने अब राजनीतिक मैदान में उतरने का फैसला किया है। उन्होंने आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय अधिकार पार्टी के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को प्राथमिकता देगी।


  • पार्टी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी प्रशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना होगा। चुनाव आयोग से मिल कर आगे की कार्रवाई करेंगे। राजनीतिक गलियारों में इस घोषणा के बाद हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक ढांचे की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

    Share:

  • Hindu students shield Muslim students offering namaz at Lucknow University! Allegations of sealing the mosque

    Mon Feb 23 , 2026
    Lucknow: The Lucknow University administration sealed the historic Lal Baradari building and the mosque gate inside it for security reasons and erected barricades. Student leaders and Muslim students protested strongly on campus against this action. The university took this step to prevent any potential danger from the dilapidated ASI-protected building. In response, the students dismantled […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved