img-fluid

UP: मऊ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो–ट्रेलर की टक्कर में पांच लोगों की मौत

April 25, 2026

मऊ। मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। रांची से शादी समारोह संपन्न कर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो वाहन भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बरसातपुर-अहिरानी हाईवे पर शुक्रवार की देर रात करीब 2:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जब एक स्कॉर्पियो कार अचानक अनियंत्रित होकर अपनी लेन से दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई।


  • दोनों वाहनों के बीच की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद एक पालतू कुत्ते की भी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार रांची में अपनी पुत्री की शादी संपन्न कराकर गोरखपुर के रानीडीहा गांव लौट रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मऊ के मोर्चरी हाउस भेज दिया।

    मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव (53 वर्ष), उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48 वर्ष) और पुत्र कृतार्थ श्रीवास्तव (27 वर्ष) के रूप में हुई है। इनके अलावा रविन्द्र यादव (20 वर्ष) और पुरुषोत्तम कुमार (28 वर्ष) की भी इस हादसे में मौत हो गई। रविन्द्र यादव और पुरुषोत्तम कुमार बिहार के गया जिले के मटीहानी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। एक ही परिवार के कई सदस्यों की एक साथ मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है, वहीं प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • इंदौर एयरपोर्ट के रनवे के पास ‘गड्ढा’

    Sat Apr 25 , 2026
    – शहर की सडक़ जैसा हो गया रनवे – कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा… केबलिंग डक्टिंग के लिए किया गड्ढा खुला छोड़ा = गड्ढे के आसपास लाइट्स और संकेतक भी नहीं, जिससे पायलट सतर्क हो सके इंदौर, विकाससिंह राठौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर अधूरे रनवे पर उड़ानों के संचालन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved