बड़ी खबर

उप्र के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह भी कोरोना संक्रमित, एसजीपीजीआई में भर्ती

लखनऊ । प्रदेश में एक के बाद एक कई मंत्री और वरिष्ठ नेता कोरोना की जद में आ रहे हैं। राज्य में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बाद जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें राजधानी के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती किया गया है। इससे पहले आज ही सुबह प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत हो गई।

डॉ. महेन्द्र सिंह कोरोना संक्रमण काल में भी बेहद सक्रिय रहे हैं। उन्होंने राज्य के कई बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के साथ समस्या से जूझ रहे लोगों से मुलाकात की और अधिकारियों को उसके निस्तारण के निर्देश दिए। अब उनके संक्रमित होने के बाद उनसे जुड़े अन्य लोगों से भी सावधनी बरतने को कहा गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के भी आज कोरोना की पुष्टि हुई। चिकित्सकों की सलाह पर वह वर्तमान में अपने आवास पर घरेलू एकांतवास में हैं। इससे पहले आज ही प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत हो गई।

राज्य में अब तक कई मंत्री और नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान, आयुष विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्म सिंह सैनी, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री( स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी और श्रम निर्माण एवं परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह समेत विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव आदि हैं।

Share:

Next Post

अब सुशांत आत्महत्या मामले की जांच आईपीएस अधिकारी के जिम्मे

Mon Aug 3 , 2020
पटना । अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी करेंगे। इसके लिए पटना मध्य के सिटी एसपी विनय तिवारी को बिहार सरकार ने मुंबई भेजा है। बिहार सरकार का मानना है कि इससे जांच में और तेजी आएगी। मुंबई रवाना होने से पहले विनय तिवारी ने कहा कि वह […]