img-fluid

UP: संभल हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन, गिरफ्त से दूर 74 संदिग्धों के शहर में लगाए पोस्टर

  • February 15, 2025

    संभल। संभल (Sambhal) में जामा मस्जिद (Jama Masjid) के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में योगी सरकार (Yogi government) सख्त हो गई है। हिंसा में आरोपित दर्जनों लोगों के अब तक गिरफ्तार नहीं होने पर संभल की पुलिस ने उनके पोस्टर शहर में लगवाना शुरू कर दिया है। पूरे शहर में 74 लोगों के पोस्टर (Posters of 74 people) लगाए गए हैं। संभल में 24 नवंबर को मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें पुलिस पर जबदरस्त पथराव और आगजनी हुई थी। गोली लगने से चार युवकों की मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस ने गोली चलाने या उनकी गोली से युवकों की मौत की बात से इनकार किया था।


    अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) में कैद हिंसा की तस्वीरों से बने पोस्टरों को आरोपियों की पहचान करने में मदद के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि सीसीटीवी में दिख रहे लोग सीधे तौर पर हिंसा में शामिल थे। उनकी पहचान की पुष्टि होनी बाकी है, इसलिए उन्हें पहचानने में जनता की मदद लेने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि इन 74 उपद्रवियों की पहचान करने के लिए विश्वसनीय सुबूत देने वाले मुखबिरों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। चंद्र ने कहा कि पोस्टर न केवल संभल के शहरी इलाकों में बल्कि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी लगाए गए हैं ताकि लोगों तक अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाया जा सके।

    पुलिस के अनुसार संभल हिंसा मामले में 76 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। संभल शहर के कोट गर्वी इलाके में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इसमें चार नागरिकों की मौत हो गई थी और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए थे।

    पुलिस ने लोगों को अपील की है कि वह हिंसा में शामिल होकर पथराव और फायरिंग करने वालों की पहचान कराने में पुलिस की मदद करें। पुलिस उपद्रवियों की जानकारी देने वालों के नाम गोपनीय रखेगी और उन्हें इनाम भी देगी। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि शहर में पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं, जो हिंसा में शामिल रहे उपद्रवियों को पकड़ने में मददगार साबित होंगे।

    हिंसा भड़काने के आरोपी के पोस्टर फाड़े, पुलिस अलर्ट
    संभल। शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा को भड़काने वाले आरोपी का गुरुवार को पुलिस ने शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चस्पा किए थे। आरोपी की पहचान बताने वालों को पुलिस ने इनाम देने का भी ऐलान किया था। शहर में कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए थे लेकिन रात में अराजक तत्वों ने कई पोस्टरों को फाड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस को पोस्टर फाड़े जाने की जानकारी हुई तो वह अलर्ट हो गई और जिन क्षेत्रों में पोस्टर फाड़े गए हैं, उन क्षेत्रों में पुलिस अतिरिक्त सर्तकता बरत रही है।

    Share:

    US उपराष्ट्रपति ने की यूरोप में लोकतंत्र पर टिप्पणी, जर्मनी ने रक्षा मंत्री और चांसलर ने किया पलटवार

    Sat Feb 15 , 2025
    म्यूनिख। जर्मनी के शर्ष नेताओं (German leaders) ने म्यूनिख (Munich) में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (American Vice President JD Vance) की यूरोप में लोकतंत्र की स्थिति पर की गई आलोचना का कड़ा विरोध किया है। जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस (German Defense Minister Boris Pistorius) और चांसलर ओलाफ शोल्ज (Chancellor Olaf Scholz) ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved