img-fluid

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहने वाले मौलाना को बिहार से उठा ले गई UP पुलिस

March 31, 2026

पूर्णिया. गौमाता (Cow) और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मां (Mother) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी (Offensive comment) करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम (Maulana Abdullah Salim) को उत्तर प्रदेश (UP) पुलिस ने बिहार (Bihar) से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौलाना को पूर्णिया जिले से हिरासत में लिया और अब उसे यूपी ले जाया जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा के बीच उसे ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कराकर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया. इस कार्रवाई के बाद दोनों राज्यों की पुलिस सतर्क हो गई और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.



  • मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक मजहबी जलसे के दौरान मुख्यमंत्री और उनकी मां को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आए थे. इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भारी आक्रोश देखने को मिला. कई संगठनों ने इसे भड़काऊ और असंवेदनशील बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. मामले के तूल पकड़ने के बाद राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया. परिवर्तन चौक और गांधी पार्क के आसपास मौलाना के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी थी. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन पोस्टर हटवा दिए और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया.

    120 से ज्यादा हुईं थीं FIR
    बताया जा रहा है कि मौलाना ने अपने बयान में उत्तर प्रदेश में लागू गौकशी कानूनों की आलोचना करते हुए तीखी भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तारी की आशंका के बीच उन्होंने अपने समर्थकों से सोशल मीडिया और सड़कों पर विरोध करने की अपील भी की थी, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया. लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस, नगर निगम, अलीगंज, आलमबाग, गोमतीनगर समेत पूरे शहर में पोस्टर लगे थे. मौलाना सलीम पर उत्तर प्रदेश में 120 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई थीं.

    बिहार से यूपी ला रही पुलिस
    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है. मौलाना को उत्तर प्रदेश लाकर आगे की पूछताछ और न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों राज्यों की पुलिस सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी की जा रही है.

    Share:

  • ऊर्जा संकट से जूझ रहा बांग्लादेश, भारत से मिली मदद के बाद राहत, 2 अरब डॉलर कर्ज की तलाश

    Tue Mar 31 , 2026
    ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) इस समय गंभीर ऊर्जा संकट (Energy Crisis) का सामना कर रहा है, जिसे मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष ने और गहरा कर दिया है। हालात संभालने के लिए एक ओर जहां देश भारत (India) से डीजल (Diesel) आयात बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली और ईंधन की बचत के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved