img-fluid

UP: बाराबंकी में पागल कुत्ते ने मचाया आतंक, 2 घंटे में 11 लोग को काटा, बच्ची को गाल नोंचकर किया गंभीर

February 05, 2026

नई दिल्‍ली । यूपी (Uttar Pradesh) में बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में करीब दो घंटे में एक पागल कुत्ते (dog) ने 11 लोगों को काट लिया। उसके रास्ते पर जो भी मिला उसे काटता रहा। एक के बाद एक कर के 11 लोगों को निशाना बनाया। कोठी क्षेत्र की बच्ची के गाल को कुत्ते ने नोंच लिया है। गहरा घाव होने के कारण बच्ची (Baby girl) को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पागल कुत्ते के काटने से इलाके में हड़कंप मचा रहा। लोगों ने इन कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की।

हैदरगढ़ कस्बे में बुधवार की शाम कहीं से आवारा पागल कुत्ता पहुंच गया था। कुत्ते ने हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर अपने घर मालिनपुर से हैदरगढ़ आ रहे बाइक सवार अंकुश (22) के पैर में काट लिया। उन्होंने पैर झटक कर उससे छुड़ाया। इसके बाद कुत्ता हैदरगढ़ कस्बे में सड़क पार कर रहे लिल्हौरा वार्ड निवासी कुंदन कुमार (21) एवं इसके आगे बिमला देवी (35) को नोंच डाला।

मुख्य चौराहे के समीप स्थित रनापुर गांव निवासी दयाशंकर मिश्र (55) बस स्टेशन अपनी पान की दुकान पर पैदल जा रहे थे। सामने से आ रहे कुत्ते ने अचानक झपट्टा मारकर एक पैर अपने मुंह में भर लिया। आसपास के लोगों ने दौड़कर कुत्ते को खदेड़कर उनकी जान बचाई। इसके बाद कुत्ता रायबरेली मार्ग पर आगे बढ़ गया।

आगे पहुंचकर मस्जिद में नमाज के लिए पैदल जा रहे सुभाष वार्ड निवासी हनीफ (60) के एक पैर को मुंह में भर लिया। लोगों ने उनकी भी जान बचाई।सुभाष वार्ड निवासी मो दाउद (20), अनवर (52), निसार अहमद (36), ब्रह्मनान वार्ड की अल फिजा (9), हनीफ (61) को अपना शिकार बनाया।


  • पागल कुत्ते ने सड़क के किनारे आगे बढ़ते हुए शाम चार से छह बजे तक 11 लोगों को काट कर आतंक मचा दिया। लोग लाठी डण्डा लेकर निकले तो कुत्ता पास के जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामीणों ने बीडीओ व नगर पंचायत अध्यक्ष को सूचना देकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। सीएचसी हैदरगढ़ में एक-एक करके दो घंटे में 11 लोग एक ही कुत्ते का शिकार होकर पहुंचे। डाक्टरों ने इलाज करने के साथ ही सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए।

    मासूम को जिला अस्पताल किया गया रेफर
    सिद्धौर ब्लॉक के टिकरिया गांव में बुधवार को आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर घायल कर दिया। रिंकू ने बताया कि उसकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची अपनी पांच साल की बड़ी बहन के साथ दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव में घूम रहे कुत्ते ने अचानक छोटी बच्ची पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने सीधे बच्ची के चेहरे पर हमला उसके गाल को बुरी तरह नोंच डाला।

    बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ा लिया। परिजनों ने खून से लथपथ बच्ची को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची को रेबीज का इंजेक्शन लगाया और घाव की गंभीरता को देखते हुए विशेष उपचार किया है।

    सीएचसी अधीक्षक डॉ जयशंकर पाण्डेय के अनुसार दो घंटे के भीतर कुत्ते के काटने के शिकार हुए 11 लोगों का उपचार सीएचसी पर किया गया। सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। सीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में दवाएं एवं रेबीज इंजेक्शन मौजूद हैं।

    Share:

  • सोने और चांदी की कीमतों में शुरुआती वृद्धि के बाद गिरावट, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

    Thu Feb 5 , 2026
    नई दिल्ली। 5 फरवरी, गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में लगातार तीसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में ट्रेडिंग के शुरुआती घंटों में, स्पॉट गोल्ड (Spot Gold.) की कीमत करीब 2% बढ़कर 5,039 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई, वहीं स्पॉट सिल्वर (Spot Silver.) ने 6% की बढ़ोतरी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved