img-fluid

UP : अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट से बड़ी राहत

October 26, 2026

नई दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मानहानि मामले (defamation case) में सुल्तानपुर अदालत (Sultanpur court) ने बरी (acquitted) कर दिया है. यह मामला साल 2018 में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है. राहुल गांधी इस मामले में फैसले के लिए सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत पहुंच थे, कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को बरी करते हुए बड़ी राहत दी है.

राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि इस मामले में सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत ने राहुल गांधी को दोषमुक्त किया है.


  • आइए इस केस की पूरी टाइमलाइन जानते हैं-

    साल 2018- राहुल गांधी की टिप्पणी
    8 मई: राहुल गांधी ने साल 2018 में कर्नाटक चुनाव के समय बेंगलुरु में एक चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिनजक टिप्पणी की थी. उस समय अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.

    4 अगस्त: इस मामले में बीजेपी नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी.

    साल 2023: अदालत ने किया था तलब

    अदालत ने 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को मुकदमे का सामना करने के लिए तलब किया था

    साल 2024: राहुल गांधी को मिली थी जमानत

    20 फरवरी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अदालत में पेश हुए. अदालत में उन्होंने सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई. हालांकि बाद में इस मामले में शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के वॉयस सैंपल की तुलना कराने की मांग की.

    26 जुलाई: इस मामले में राहुल गांधी ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया.

    9 अक्टूबर: मामले में शिकायतकर्ता बीजेपी नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्रा की गवाही दर्ज की गई.

    साल 2025: शिकायतकर्ता के गवाह की गवाही दर्ज

    28 फरवरी: शिकायतकर्ता विजय मिश्रा के गवाह अनिल मिश्रा की गवाही दर्ज की गई.

    8 दिसंबर 2025: शिकायतकर्ता के दूसरे गवाह रामचंद्र दुबे की गवाही दर्ज की गई.

    साल 2026: गवाहों के बयान से लेकर फैसला

    20 फरवरी: इस मामले में सीआरपीसी की धारा 313 के तहत राहुल गांधी का बयान दर्ज किया गया. 12 मार्च को शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के वॉयस सैंपल मिलान कराने की कोर्ट में अर्जी दाखिल की.

    21 मई: मजिस्ट्रेट कोर्ट से अर्जी खारिज होने के बाद विजय मिश्रा ने सेशन कोर्ट में इसे चुनौती दी.

    15 जुलाई: एडीजे कोर्ट ने भी उनकी निगरानी अर्जी खारिज कर दी.

    10 सितंबर: जिला न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली अर्जी हाईकोर्ट में दाखिल की गई. न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने इसे भी खारिज कर दिया.

    6 अक्टूबर: मामले में बहस शुरू हुई.

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस दफ्तर में बवाल पर अजय राय ने मांगी माफी, बोले- वाराणसी से सांसद बनना सपना है

    12 अक्टूबर: इस केस की सुनवाई पूरी हुई.

    26 अक्टूबर: राहुल गांधी खिलाफ चल रहे 6 साल पुराने मानहानि मामले में आज सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को बरी करते हुए बड़ी राहत दी है.

    Share:

  • Netflix पर 26 से 30 अक्टूबर तक मनोरंजन का डबल धमाका, दिवाली के फेस्टिव मूड में घर बैठे देखें 7 नई फिल्में और सीरीज

    Mon Oct 26 , 2026
    नई दिल्ली । दिवाली (Diwali)के फेस्टिव सीजन (Festive Season)में अगर आप घर बैठे मनोरंजन (Entertainment)का मजा लेना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स (Netflix)पर आने वाला यह सप्ताह आपके लिए खास हो सकता है। 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म(OTT platform) पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने की जानकारी सामने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved