img-fluid

UP : नाली निर्माण के बीच भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, दो मजदूरों की मौत

May 28, 2026

हाथरस. उत्तर प्रदेश (UP) के हाथरस (Hathras) जिले में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. सादाबाद थाना क्षेत्र के नीति निवास गांव में प्राथमिक विद्यालय (Primary School) की बाउंड्री वॉल (Boundary Wall) अचानक भरभराकर (Collapses) गिर गई. हादसे के समय स्कूल के पास नाली निर्माण का काम चल रहा था. दीवार गिरने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए. घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया.

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बुधवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ. ग्राम पंचायत परियोजना के तहत प्राथमिक विद्यालय के पास जल निकासी के लिए नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा था. इसी दौरान स्कूल की बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई और वहां मौजूद मजदूर मलबे के नीचे दब गए.


  • मृतकों की पहचान नीति निवास गांव निवासी राजमिस्त्री दलचंद (45) और मोहित (25) के रूप में हुई है. वहीं हादसे में घायल सोनपाल (55) का इलाज बिसावर के अस्पताल में चल रहा है.

    ग्रामीणों ने मलबे से निकाले मजदूर
    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला. पुलिस के अनुसार दलचंद की मौके पर ही मौत हो गई थी.

    गंभीर रूप से घायल मोहित को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर किया गया. इलाज के दौरान मोहित की भी मौत हो गई. वहीं घायल सोनपाल का अस्पताल में उपचार जारी है.

    मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    सादाबाद के क्षेत्राधिकारी जे. एन. अस्थाना ने बताया कि दलचंद की मौके पर मौत हुई थी, जबकि मोहित ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.

    Share:

  • गले मिले और पैर छुए... DK शिवकुमार ने लिया CM सिद्धारमैया का आशीर्वाद

    Thu May 28 , 2026
    बेंगलुरु: मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले सिद्धारमैया ने गुरुवार को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री आवास पर सभी मंत्रियों को ब्रेकफास्ट बैठक पर बुलाया था. इस दौरान दोनों नेताओ ने एक-दूसरे को गले लगाया. बंद कमरे में सीएम सिद्धा और उनके डिप्टी डीके के बीच करीब 30 मिनट से ज्यादा की बैठक हुई. इस दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved