img-fluid

UP: 3 साल की मासूम पर आवारा कुत्तों का हमला, गंभीर हालत में झांसी भेजा गया

September 25, 2026

मध्य प्रदेश के निवाड़ी से आवारा कुत्तों के आतंक का खौफनाक मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 6 के तालपुरा मोहल्ला में आवारा कुत्तों ने 3 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों के अटैक में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद मासूम की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

अचानक बच्ची पर टूट पड़ा कुत्तों का झुंड

घटना 24 सितंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। मछली मंडी के पास रहने वाले अखिलेश बुनकर की 3 वर्षीय बेटी नंदिनी घर के पास थी, तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के चिल्लाने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर मासूम की जान बचाई, लेकिन तब तक कुत्ते उसे गंभीर रूप से काट चुके थे।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मछली मंडी के आसपास मांस-मछली के अवशेष फेंके जाने के कारण हर समय दर्जनों खूंखार कुत्ते जमा रहते हैं। ये कुत्ते पहले भी कई राहगीरों और बच्चों को काटकर घायल कर चुके हैं। निवासियों ने नगर पालिका व जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Share:

  • 'मेक इन इंडिया' ने उत्तर प्रदेश को देश के विकास का इंजन बना दिया - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    Fri Sep 25 , 2026
    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (​​Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ (‘Make in India’) ने उत्तर प्रदेश को देश के विकास का इंजन बना दिया (Has turned Uttar Pradesh into Engine of the Country’s Development) । ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुक्रवार से शुरू हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved