img-fluid

दीपावली के पोस्टर्स में 2027 की सियासत, सपा-बीजेपी का किसपर निशाना?

November 07, 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दीपावली के मौके पर पोस्टर पॉलिटिक्स तेज हो गई है. राजधानी लखनऊ में एक तरफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का शुभकामना संदेश चर्चा में है, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर ने 2027 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ा दी है. दीपावली की बधाई के बहाने बीजेपी और समाजवादी पार्टी के पोस्टरों में अलग-अलग राजनीतिक संदेश दिखाई दे रहे हैं.

छोटी दीपावली के मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अनोखे अंदाज में लोगों को शुभकामनाएं दीं. लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के बगल में उनका पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर पर लिखा है— अपराध एवं भयमुक्त दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. ब्रजेश पाठक के इस संदेश को लेकर राजधानी में चर्चा हो रही है. दीपावली की शुभकामनाओं के साथ अपराध और भयमुक्त वातावरण का संदेश देकर कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी पोस्टर के जरिए सामने रखा गया है.


  • वहीं, समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर ने सीधे 2027 के चुनावी समीकरणों की तरफ इशारा किया है. पोस्टर पर लिखा है—स्वर्ण समाज चाहेगा, PDA CM बनाएगा. इस नारे के जरिए अखिलेश यादव को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने की अपील की गई है. पोस्टर में स्वर्ण समाज, खासकर ब्राह्मणों समेत सवर्ण वर्ग को PDA के साथ जोड़ने की कोशिश दिखाई दे रही है.

    सपा के इस पोस्टर को 2027 से पहले जातीय और सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ अब सवर्ण समाज को जोड़ने का संदेश देकर पार्टी अपने सामाजिक आधार को व्यापक बनाने की कोशिश कर रही है. यह बीजेपी के परंपरागत समर्थक माने जाने वाले वर्गों तक पहुंच बनाने की कवायद भी हो सकती है.

    दीपावली की शुभकामनाओं के बीच एक पोस्टर कानून-व्यवस्था का संदेश दे रहा है, तो दूसरा सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी और सामाजिक समीकरणों की बात कर रहा है. यूपी में 2027 का चुनाव अभी दूर है, लेकिन राजधानी के पोस्टर बता रहे हैं कि राजनीतिक दलों की तैयारियां और संदेशों की लड़ाई अभी से शुरू हो चुकी है. सवाल यही है कि क्या सपा का PDA के साथ स्वर्ण समाज को जोड़ने का नया दांव 2027 में बीजेपी के लिए चुनौती बनेगा?

    Share:

  • इंदौर: अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छह थाना क्षेत्रों से 10 लाख रुपए से अधिक के पटाखे जब्त

    Sat Nov 7 , 2026
    इंदौर। इंदौर में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के छह थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 लाख रुपए से अधिक कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में बिना वैध लाइसेंस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved