img-fluid

शिप्रा में स्नान के दौरान यूपी के युवक की हो गई मौत

August 08, 2021

उज्जैन। हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) पर शिप्रा नदी (Shipra River) में स्नान प्रतिबंधित था, इस बात की कोई सूचना प्रशासन द्वारा एक दिन पूर्व श्रद्धालुओं (former devotees) के लिए जारी नहीं की गई। जब यहां उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के युवक की डूबने से मौत हुई, तो इस क्षेत्र को एएसपी अमरेंद्रसिंह ने प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया तथा चर्चा में मीडिया से कहाकि यहां तो वैसे ही स्नान प्रतिबंधित है। लोगों को आना ही नहीं चाहिए?



कोरोनाकाल में शिप्रा स्नान प्रतिबंधित किया गया था। गत शनिश्चरी अमावस्या पर उज्जैन के त्रिवेणी संगम पर भी तीर्थ स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन रविवार को हरियाली अमावस्या पर तीर्थ स्नान प्रतिबंधित रहेगा, ऐसी कोई सूचना जनसाधारण को या श्रद्धालुओं को नहीं थी। लोगों का आरोप है कि यदि तीर्थ स्नान प्रतिबंधित था तो सूचित करना था। साथ ही रविवार सुबह से अपरांह तक लोग यहां स्नान करते रहे, पुलिस गश्त करती रही। किसी ने श्रद्धालुओं को नहीं रोका। युवक की डूबने से मौत हुई तो तुरंत बेरीकेड्स लगाकर घाटों पर प्रवेश रोक दिया गया।

एएसपी अमरेंद्रसिंह का कहना है कि शिप्रा में स्नान पूर्व से प्रतिबंधित है। लोगों को आना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने कहाकि शिप्रा स्नान पूर्व से ही प्रतिबंधित है।

 

Share:

  • बाढ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का होगा ऑकलन कर होगी हर संभव मदद: Jyotiraditya Scindia

    Sun Aug 8 , 2021
    भोपाल। अशोकनगर जिले के बाढ प्रभावित (flood affected) क्षेत्रों मे हुए नुकसान का ऑकलन कराया जाएगा। ऑकलन के पश्चात राहत एवं पुनर्वास के लिए केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। यह बात रविवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अशोकनगर (Ashoknagar) जिले के बाढ प्रभावित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved