img-fluid

ठेका अवधि खत्म होने पर ठेकेदार बची शराब सस्ते में बेचेंगे, इंदौर में लगेगी शराब की सेल

March 26, 2026

इंदौर। आबकारी विभाग (Excise Department) द्वारा फरवरी अंत से प्रदेश की शराब दुकानों (Liquor shops) की नीलामी की जा रही है। खरीदार न मिलने के कारण दुकानों की कीमतों को 15त्न तक कम कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर मौजूदा शराब ठेकेदार (Liquor Contractor) ठेका अवधि खत्म होती देख सस्ती शराब बेच रहे हैं। कई दुकानों पर शराब की कीमतें 40 से 50त्न तक कम कर दी गई है। इसके कारण शहर में नियम विरुद्ध धड़ल्ले से सस्ती शराब बेची और खरीदी जा रही है।



  • मध्यप्रदेश में कुल 3553 शराब दुकानें हैं। इनमें से 173 दुकानें इंदौर में हैं। इंदौर की दुकानें प्रदेश की सबसे ज्यादा चलने वाली और सबसे ज्यादा महंगी दुकानों की श्रेणी में भी आती हैं। प्रदेश की करीब 40त्न दुकानें अभी बिकना बाकी हैं। इनमें इंदौर की 35 दुकानें भी शामिल हैं। खरीदार न मिलने के कारण शासन ने दुकानों की कीमतों को 15त्न घटाने के साथ ही इन्हें समूह के साथ ही सिंगल दुकान बेचने का भी फैसला लिया है। नीलामी प्रक्रिया चालू होने के कारण सभी अधिकारी इसमें व्यस्त हैं। शराब व्यापारी इस बात का फायदा उठा रहे हैं और कम कीमत पर शराब की बिक्री की जा रही है। शहर की ज्यादातर दुकानों पर शराब की बोतलें 40 से 50′ कम कीमत पर बेची जा रही हैं।

    1 पर 1 फ्री
    इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में शराब का मौजूदा वित्तीय वर्ष का कोटा खत्म करने के लिए एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री जैसे ऑफर भी चलाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई दुकानों की इस तरह की रील भी वायरल हो रही है, जहां 1300 से 1400 की एक बोतल अब 2100 में 3 मिल रही है। वहीं 12 बोतल लेने पर कीमत आधी से भी कम लग रही है।

    Share:

  • इंदौर से श्रीगंगानगर के बीच 2 अप्रैल से शुरू होगी सीधी ट्रेन

    Thu Mar 26 , 2026
    – रेलवे ने समर स्पेशल के रूप में ट्रेन की घोषणा करते हुए शुरू की बुकिंग – श्रीगंगानगर से हर गुरुवार और इंदौर से हर शुक्रवार को होगी संचालित इंदौर। इंदौर (Indore) से राजस्थान (Rajasthan) के बीच सफर करने वाले यात्रियों (Passengers) के लिए अच्छी खबर है। इंदौर से श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) के बीच पहली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved