
मुंबई। ड्रग्स मामले पर कंगना रणौत और उर्मिला मातोंडकर के बीच हुई बहस बढ़ती जा रही है। एक इंटरव्यू में कंगना ने उर्मिला को सॉफ्ट पॉर्न अभिनेत्री कह दिया था। कंगना के इस बयान के बाद जहां एक तरफ लोगों ने उनका समर्थन किया तो वहीं कई लोग उनके विरोध में आ गए। कंगना के इस बयान पर अब उर्मिला मातोंडकर ने पलटवार किया है।
उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि कंगना रणौत सबूतों के साथ फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों का नाम बताएं जो ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सच में चाहती हूं कि कंगना उन लोगों का नाम लेकर पर्दाफाश करें। उनका ये हम पर उपकार होगा। उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि आज कंगना के पास जो कुछ भी है, पैसा, दौलत और शोहरत उसके लिए उन्हें मुंबई और फिल्म इंडस्ट्री का शुक्रिया अदा करना चाहिए। इतने समय से वो कहा थीं। पहले उन्होंने इन मुद्दों को क्यों नहीं उठाया? पिछले एक महीने से ही वो ये सब बातें बोल रही हैं। आप हमेशा विक्टिम कार्ड क्यों खेलती हैं? आखिर उन्हें बॉलीवुड में हर किसी से परेशानी क्यों है?
क्या कहा था कंगना ने
कंगना ने कहा था, ‘मुझे स्वयं पर विश्वास है कि मैंने जीवन के साथ समझौता नहीं किया है। मेरे इर्द-गिर्द जो दबाव था, मैं उसके आगे झुकी नहीं हूं। मुझे टिकट के लिए ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा। वह मेरे संघर्षों का मजाक बना रही हैं। वह खुद एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं जानी जाती हैं।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved