img-fluid

US : डोनाल्ड ट्रंप के सभी ट्रिप कैंसिल, व्हाइट हाउस में हलचल तेज, ईरान पर कभी भी हो सकता है हमला

May 23, 2026

नई दिल्ली. अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन ईरान पर नए सैन्य हमलों (Military attacks) की तैयारी में जुटा है. हालांकि बातचीत का रास्ता अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, लेकिन व्हाइट हाउस (White House) और पेंटागन में तेज हलचल ने बड़े सैन्य एक्शन की आशंका बढ़ा दी है.

CBS और Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस में अहम बैठक की. बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, CIA डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ और चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना के कुछ जवानों की मेमोरियल डे छुट्टियां तक रद्द कर दी गई हैं. विदेशों में तैनात अमेरिकी सैन्य ठिकानों के लिए “रिकॉल रोस्टर” अपडेट किए जा रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.


  • ट्रंप ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए, व्हाइट हाउस में मौजूद
    राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अपने सभी निजी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. वह न्यू जर्सी स्थित बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब जाने वाले थे, लेकिन अचानक योजना बदलकर वॉशिंगटन लौट आए. उन्होंने अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल होने का कार्यक्रम भी कैंसिल कर दिया.

    ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “सरकारी परिस्थितियों और अमेरिका के प्रति अपने प्रेम की वजह से मुझे व्हाइट हाउस में रहना जरूरी लग रहा है.”

    उधर ट्रंप के करीबी सलाहकार डैन स्केविनो ने सोशल मीडिया पर B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स का वीडियो शेयर किया. अमेरिकी मीडिया ने दावा किया कि पिछली बार भी ऐसा वीडियो पोस्ट होने के अगले दिन अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था.

    ईरान को लेकर ट्रंप का बदला मिजाज
    Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप अब गंभीरता से नए हमलों पर विचार कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने मंगलवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा था कि वह कूटनीति को एक और मौका देना चाहते हैं, लेकिन गुरुवार रात तक उनका रुख ज्यादा सख्त हो गया.

    यह भी पढ़ें: ‘हेलो ग्रीनलैंड!’ ईरान जंग के बीच ट्रंप का बदला फोकस, यहां भी तेल का बड़ा खेल

    ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, “ईरान डील करने के लिए बेताब है. हमने उन्हें जोरदार तरीके से मारा था और हमारे पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता.”

    इस बीच पाकिस्तान और कतर भी बैकचैनल डिप्लोमेसी में सक्रिय हो गए हैं. पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी तेहरान पहुंचे. माना जा रहा है कि यह बातचीत जंग टालने की आखिरी कोशिशों में से एक है. इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत में हैं.

    Share:

  • बालकनी से गिरकर हुई मंगेतर की दर्दनाक मौत, अधूरी रह गई बॉलीवुड की इस सुपरस्टार की प्रेम कहानी

    Sat May 23 , 2026
    नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) के सुनहरे दौर में अपनी मासूमियत, शानदार अभिनय (Excellent Acting) और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री नंदा (Nanda) की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। पर्दे पर हमेशा मुस्कुराती और रोमांटिक किरदार निभाने वाली यह अभिनेत्री असल जिंदगी में बेहद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved