
वॉशिंगटन. अमेरिका और ईरान (US and Iran) के बीच गुरुवार (Thursday) को बातचीत का नया दौर (New Round of Talks ) शुरू हो सकता है. अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से सामने आई इस जानकारी में बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच नई वार्ता की तैयारी चल रही है. अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है. क्षेत्र में शांति बहाली और हालिया तनावपूर्ण स्थितियों के मद्देनजर यह चर्चा काफी अहम मानी जा रही है.
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच गुरुवार को बातचीत का नया दौर आयोजित किए जाने की संभावना है. अमेरिकी अधिकारियों कहना है कि दोनों पक्षों के बीच नई वार्ता की तैयारी चल रही है. हालांकि, अभी बैठक के सटीक स्थान और एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं की गई है, लेकिन बातचीत के लिए गुरुवार का दिन तय किया गया है. दोनों पक्षों की ओर से वरिष्ठ प्रतिनिधि इस चर्चा में शामिल हो सकते हैं.
अधिकारियों का कहना है कि ये महत्वपूर्ण वार्ता दोनों देशों के बीच बने कूटनीतिक गतिरोध को तोड़ने और आपसी विवादों को सुलझाने के उद्देश्य से की जा रही है, क्योंकि पिछले कुछ वक्त से मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य और कूटनीतिक तनाव के बीच ये वार्ता काफी महत्वपूर्ण है. अमेरिका चाहता है कि बातचीत के जरिए उन मुद्दों पर सहमति बने जो दोनों देशों के बीच टकराव का कारण रहे हैं. इस नए दौर की शुरुआत को एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे भविष्य में बड़े समझौतों की उम्मीद बढ़ गई है.
मिडिल ईस्ट में हलचल तेज
इस खबर के सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय गलियारों में हलचल तेज हो गई है. अगर गुरुवार को यह वार्ता सफलतापूर्वक आयोजित होती है तो ये वैश्विक स्थिरता के लिए एक बड़ा कदम होगा.
‘ईरान के पाले में है गेंद’
इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान के साथ पाकिस्तान में हुई वार्ता के दौरान अच्छी चर्चाएं हुईं, जिनमें अमेरिका की प्राथमिकताएं स्पष्ट रूप से सामने आईं. उन्होंने बताया कि बातचीत में कुछ सकारात्मक संकेत मिले, हालांकि पूर्ण समझौता नहीं हो सका.
उन्होंने कहा कि अब गेंद ईरान के पाले में है और अमेरिका तेहरान के अगले कदम का इंतजार कर रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों का फिर से मेज पर आना ही कूटनीति की जीत है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि गुरुवार को क्या परिणाम निकलते हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved