img-fluid

अमेरिका ने यूएई और सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौतों पर लगाई रोक

January 28, 2021

वाशिंगटन । अमेरिकी प्रशासन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान किए गए रक्षा समझौतों की समीक्षा करते हुए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को अत्याधुनिक एफ-35 लड़ाकू विमानों की बिक्री पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। इसके अलावा सऊदी अरब को गोला-बारूद की आपूर्ति कराने वाले समझौते की भी समीक्षा की जायेगी। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग के पत्रकार एंथनी कैप्पासियो ने बुधवार को एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।


  • एंथनी ने टि्वटर पर लिखा, “ विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान किए गए तमाम महत्वपूर्ण रक्षा समझौतों की समीक्षा की जा रही है जिसके मद्देनजर संयुक्त अरब अमीरात को अत्याधुनिक लॉकहीड मार्टिन एफ-35 लड़ाकू विमानों की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है जबकि सऊदी अरब को कुछ निश्चित गोला-बारूद की आपूर्ति करने पर भी विचार किया जायेगा।”

    Share:

  • कैमरून में 53 यात्रियों की मौत, 21 घायल, भीषण सड़क हादसा

    Thu Jan 28 , 2021
    कैमरून । मध्य अफ्रीका के पश्चिमी कैमरून में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दर्दनाक हादसे में 53 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह दुर्घटना उस समय हुई जब अवैध रूप से ईंधन ढो रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी. इस टक्कर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved