img-fluid

ईरान जंग के बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री की जा सकती है कुर्सी, जानें वजह

April 15, 2026

नई दिल्ली: ईरान जंग (Iran War) के बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ (US Secretary of Defense Peter Hegseth) के खिलाफ हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव (House of Representatives) में महाभियोग प्रस्ताव लाया जा रहा है. विपक्षी डेमोक्रेट्स सदस्यों ने बुधवार को हेगसेथ के खिलाफ इसे लाने की घोषणा की है. इस प्रस्ताव के आने के बाद ईरान जंग में हेगसेथ की मुसीबत बढ़ सकती है. हालांकि, इस वक्त संख्या विपक्षी सदस्यों के पक्ष में नहीं है. ऐसे में हेगसेथ की कुर्सी सुरक्षित जाएगी, इस पर संशय बरकरार है.

अमेरिकी आउटलेट एक्सियोस के मुताबिक हाउस ऑफ डेमोक्रेट्स ने 5 गंभीर आरोप लगाते हुए हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग लाने का फैसला किया है. रक्षा मंत्री को कैबिनेट से हटाने के लिए सीनेट और हाउस में 2 तिहाई सांसदों की जरूरत होगी.

रक्षा मंत्री हेगसेथ पर आरोप क्या है?
रिपोर्ट के मुताबिक डेमोक्रेट्स सांसदों ने 7 पन्नों का महाभियोग प्रस्ताव हेगसेथ के खिलाफ पेश किया है. महाभियोग प्रस्ताव में हेगसेथ पर 5 गंभीर आरोप लगाए गए हैं. प्रस्ताव को सांसद यास्मीन अंसारी ने पेश किया है. 8 अन्य विपक्षी सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं.


  • 1. हेगसेथ पर आरोप है कि ईरान के खिलाफ हेगसेथ ने बिना कांग्रेस के परमिशन लिए अनाधिकृत तरीके से युद्ध की शुरुआत की. हेगसेथ ने अपने इस कृत्य से अमेरिकी सैन्य कर्मियों को जानबूझकर खतरे में डाला.

    2. प्रस्ताव में आरोप लगाया गया है कि हेगसेथ के कहने पर अमेरिकी सेना ने ईरान में नागरिक ढांचों को भी निशाने पर लिया, जो गैर-कानूनी है. इस कृत्य से पूरी दुनिया में अमेरिका की किरकिरी हुई.

    3. हाउस ऑफ डेमोक्रेट्स के सदस्यों ने सिग्नल गेट का भी अपने महाभियोग प्रस्ताव में जिक्र किया है. इसमें कहा गया है कि हेगसेथ की लापरवाही की वजह से खुफिया जानकारी लीक हुई.

    4. महाभियोग में आरोप लगाया गया है कि हेगसेथ के कारण पेंटागन अमेरिका के दोनों सदनों को जानकारी मुहैया नहीं करा रहा है. जानकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

    5. हेगसेथ सेना के अंदर के विविधता को खत्म कर रहे हैं. इससे अमेरिकी सेना पर असर हो सकता है. हेगसेथ ने अपने कार्यालय का दुरुपयोग किया है. अमेरिकी जनता के खिलाफ जाकर काम किया है.

    हेगसेथ की जा सकती है कुर्सी, 2 प्वॉइंट्स
    1. हाउस ऑफ डेमोक्रेट्स ने इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप के 2 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की कवायद की थी. इनमें एक का नाम था क्रिस्टी नोएम (पूर्व गृह मंत्री) और और दूसरे का नाम है पोम बॉन्डी (अटॉर्नी जनरल). ट्रंप ने दोनों के महाभियोग पर बहस से पहले ही हटा दिया. ऐसे में अब हेगसेथ की कुर्सी भी खतरे में आ गई है. पिछले दिनों ट्रंप ने ईरान जंग का ठीकरा हेगसेथ पर ही फोड़ा था.

    2. हेगसेथ को हटाने के लिए अमेरिकी सीनेट में 75 और हाउस में करीब 325 सदस्यों की जरूरत होगी. अभी डेमोक्रेट्स के पास इतने नंबर नहीं हैं, लेकिन अगर रिपब्लिकन भी हेगसेथ को लेकर साथ आते हैं तो अमेरिका के रक्षा मंत्री की कुर्सी जा सकती है.

    Share:

  • बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय

    Wed Apr 15 , 2026
    पटना: बिहार सरकार (Government of Bihar) में विभागों का बंटवारा आखिरकार तय हो गया है. नई व्यवस्था के तहत नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Chaudhary) और दोनों डिप्टी सीएम के बीच अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी बांटी गई है, जिससे सरकार के कामकाज को गति देने की कोशिश की गई है. सबसे ज्यादा जिम्मेदारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved