img-fluid

अमेरिका में हेल्थकेयर घोटाले का पर्दाफाश, 50 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी; नर्स-डॉक्टर समेत आठ गिरफ्तार

April 03, 2026

वाशिंगटन अमेरिका में स्वास्थ्य  (Health in USA) सेवाओं से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है। कैलिफोर्निया (California) में एफबीआई (FBI) ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर झूठे होस्पिस केयर केंद्र चलाकर मेडिकेयर से करीब 50 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपियों में नर्स, डॉक्टर, साइकोलॉजिस्ट और कायरोप्रैक्टर शामिल हैं। इन लोगों ने कथित तौर पर ऐसे मरीजों को होस्पिस केयर में दाखिल दिखाकर बिल बनाया, जिन्हें वास्तविक रूप से कोई गंभीर या अंतिम चरण की बीमारी नहीं थी। इससे स्वास्थ्य प्रणाली और टैक्सदाताओं को भारी नुकसान पहुंचा।

यह कार्रवाई जेडी वेंस के नेतृत्व वाले टास्क फोर्स टू एलीमिनेट फ्रॉड के सहयोग से की गई। एफबीआई और अभियोजन पक्ष के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में तीन नर्सें, एक डॉक्टर, एक साइकोलॉजिस्ट और एक कायरोप्रैक्टर शामिल हैं।


  • जांच में सामने आया कि आमतौर पर होस्पिस में जीवन के अंतिम चरण में मरीजों को रखा जाता है, लेकिन इन केंद्रों में मरीजों की जीवित रहने की दर राष्ट्रीय औसत 17 प्रतिशत से लगभग पांच गुना अधिक पाई गई। इससे संदेह हुआ कि मरीजों को गलत तरीके से दाखिल कर फर्जी बिलिंग की जा रही थी।

    अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और धोखाधड़ी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

    Share:

  • भारत ने रक्षा निर्यात में रचा इतिहास, 38,424 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड, 80 से अधिक देशों ने खरीदे हथियार

    Fri Apr 3 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) ने वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात (Defence Exports) के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस दौरान भारत का रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंचा, जो पिछले साल की तुलना में 62 फीसदी से अधिक है। यह राशि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved