
नई दिल्ली. अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच आज भी तनाव है. शांति की बातचीत की जा रही है, इसके बावजूद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है. इसी बीच होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के पास अमेरिकी सेना (US Army) का एक अपाचे गनशिप हेलीकॉप्टर (Apache gunship helicopter) दुर्घटनाग्रस्त (crash) हो गया, हालांकि इसमें सवाल दोनों सैन्यकर्मियों को बचा लिया गया. हेलीकॉप्टर कैसे गिरा? ये स्थिति फिलहाल साफ नहीं हो पाई है.
ट्रंप ने कही ये बात
हेलीकॉप्टर के क्रैश के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास क्रैश हुए हेलीकॉप्टर के पायलट “ठीक” हैं. ट्रंप ने न्यूयॉर्क में जॉन एफ. केनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर NBA फाइनल देखने के बाद पत्रकारों से यह बात कही.
हम डील करने के करीब हैं
CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने पूरा भरोसा जताया कि एक नई न्यूक्लियर डील आसानी से हो सकती है. हम अभी बातचीत कर रहे हैं, और वे एक बहुत अच्छी डील करना चाहते है, वे हमें सब कुछ देने को तैयार हैं. उन्होंने आगे ये भी कहा कि ये नई डील ग्लोबल एनर्जी मार्केट को नया आकार देगी. तेल की कीमतें गिर जाएंगी. इसके अलावा पूरी दुनिया में बहुत कुछ अच्छा होगा.
इजरायल को चेताया
ट्रंप ने नेतन्याहू को चेतावनी देते हुए कहा था कि वो हिज्बुल्लाह से जुड़े ठिकानों पर हमला न करे, बेरूत में इजरायल ने हमला किया था. जिसके बाद ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमले किए. वहीं, ईरान ने घोषणा की है कि उसने फिलहाल इजराइल के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved