विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति 25 मार्च को जाएंगे पोलैंड, पुतिन को रोकने बनायी ये रणनीति

वॉशिंगटन। यूक्रेन पर पिछले एक महीने से जोरदार हमले (Russia Ukraine War) कर रहे रूस(Russia) को रोकने के लिए अमेरिका(America) एक और दांव खेलने जा रहा है। दरअसल, अब सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) यूरोपीय देशों(European countries) से बात करके रूस को रोकने की रणनीति तैयार करेंगे। इसके लिए वह 25 मार्च को पोलैंड की यात्रा (trip to poland) करेंगे।
व्हाइट हाउस के मुताबिक, जो बाइडन पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस दौरान वह यह भी बताएंगे कि मानवीय संकट को रोकने के लिए अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर क्या-क्या कर रहा है। प्रेस सचिव जेन साकी ने रविवार रात एक बयान में कहा कि बाइडन वहां के नेताओं से मिलने के लिए पहले ब्रसेल्स और फिर पोलैंड जाएंगे। दरअसल, यूक्रेन संकट के समय पोलैंड सबसे बड़े शरणार्थी देश के रूप में उभरकर सामने आया है और रूस के खिलाफ उसने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है।



व्हाइट हाउस ने साफ किया कि, जो बाइडन की यूक्रेन यात्रा की कोई योजना नहीं है। हालांकि, बाइडन और नाटो ने बार-बार कहा है कि वह यूक्रेन को हथियार और अन्य रक्षात्मक समर्थन प्रदान करेंगे। हालांकि, वह रूस से सीधे टकराना नहीं चाहते हैं।
यूक्रेन पर रूस के हमले को करीब एक महीना हो रहा है। दोनों देशों के बीच जंग का आज 26वां दिन है। इसके बावजूद किसी भी ओर से इस बात के संकेत नहीं मिल रहे हैं कि, यह जंग कहां जाकर रुकेगी। अब खबर है कि, वोलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि, अगर यह वार्ता फेल हो जाती है तो तीसरा विश्व युद्ध निश्चित तौर पर होगी।

Share:

Next Post

मलाइका अरोड़ा आइकॉनिक स्टेप्स दिखाकर जीता सबका दिल, देखें ये वीडियो

Mon Mar 21 , 2022
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस(Bollywood Actress), सुपर मॉडल (Supermodel) और दमदार डांसर(Strong Dancer) मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी सिजलिंग डांस फिल्मों से स्टेज पर आग लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. वह हाल ही में ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सेट पर दिखाई दीं और अपने लोकप्रिय गीत ‘छैया छैया’ पर ऐसी थिरकीं कि देखने वालों की […]