img-fluid

ईरान युद्ध पर US सैनिकों का आरोप, बाइबिल के नाम पर हो रहा माइंडवॉश

March 11, 2026

डेस्क: अमेरिका में करीब 30 डेमोक्रेट सांसदों ने आरोप लगाया है कि ईरान के खिलाफ युद्ध को अमेरिकी सैनिकों के सामने बाइबिल की भविष्यवाणी बताकर पेश किया जा रहा है. उनका कहना है कि कुछ सैनिकों को बताया गया कि इस युद्ध से आर्मगेडन यानी अंतिम धार्मिक युद्ध होगा और इससे यीशु मसीह की वापसी का रास्ता बनेगा. इस मामले की जांच की मांग करते हुए सांसदों ने रक्षा विभाग के इंस्पेक्टर जनरल को लेटर लिखा है. यह लेटर शुक्रवार को न्यूज वेबसाइट Military.com के हाथ लगा.

इस पर मिशिगन की सांसद रशीदा तलैब मिनेसोटा की इल्हान ओमर और वॉशिंगटन राज्य की प्रमिला जयपाल समेत कई डेमोक्रेट नेताओं के साइन हैं. अमेरिका की पूर्व हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने भी इस पर साइन किए हैं. सांसदों का कहना है कि कुछ सैन्य कमांडर अमेरिका की ईरान नीति को सही ठहराने के लिए धार्मिक भविष्यवाणी और प्रलय से जुड़े धार्मिक विचारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. उनके अनुसार अगर यह सच है तो यह गंभीर संवैधानिक चिंता का विषय है. यह अमेरिकी रक्षा विभाग के उस नियम का भी उल्लंघन हो सकता है, जिसमें सेना को धार्मिक रूप से तटस्थ रहने की बात कही गई है.


  • सांसदों ने यह भी पूछा है कि क्या ऐसे बयान उस बड़े राजनीतिक माहौल का हिस्सा हैं, जिसमें अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और अन्य अधिकारी मिडिल ईस्ट की नीति को धार्मिक नजरिए से पेश कर रहे हैं. हेगसेथ पहले भी विवादों में रह चुके हैं. उनके सीने पर क्रूसेडर क्रॉस का टैटू है और हाथ पर अरबी शब्द काफिर लिखा है. काफिर शब्द इस्लाम में उन लोगों के लिए इस्तेमाल होता है जो ईश्वर की एकता को नहीं मानते. सीनेट में उनकी नियुक्ति के दौरान यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था.

    हेगसेथ पर यौन उत्पीड़न, शराबखोरी और नस्लवाद से जुड़े आरोप भी लगे थे. अंत में सीनेट में 50-50 की बराबरी होने के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के टाई-ब्रेकिंग वोट से उनकी नियुक्ति 51-50 से मंजूर हुई. पिछले हफ्ते हेगसेथ ने CBS के कार्यक्रम 60 मिनट्स में कहा था कि सैनिकों को युद्ध से पहले प्रार्थना करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सैनिकों का ईश्वर से जुड़ाव होना चाहिए.

    इसी बीच मिलिट्री रिलीजियस फ्रीडम फाउंडेशन नाम के संगठन ने बताया कि उसे सेना, नौसेना, वायुसेना, मरीन कॉर्प्स और स्पेस फोर्स के सैनिकों से 200 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं. संगठन के संस्थापक माइरल एल. वीन्स्टीन ने कहा कि कई सैनिकों को बताया गया कि ईरान के खिलाफ युद्ध का हिस्सा बनना उन्हें उत्साहित करना चाहिए क्योंकि इससे अंतिम धार्मिक युद्ध होगा और यीशु मसीह की वापसी होगी.

    Share:

  • नॉर्थ कोरिया में एक हफ्ते में दूसरा क्रूज मिसाइल परीक्षण

    Wed Mar 11 , 2026
    डेस्क: ईरान युद्ध के बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश के नए 5,000 टन के वॉरशिप से स्ट्रैटेजिक क्रूज मिसाइलों की टेस्टिंग देखी. यह परीक्षण मंगलवार को उत्तर कोरिया के पश्चिमी तट पर किया गया. सरकारी मीडिया के मुताबिक, बीते एक हफ्ते में यह दूसरा ऐसा मिसाइल परीक्षण है. किम ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved