img-fluid

ईरान पर US का हमला, होर्मुज के पास माइंस बिछा रहीं नावों को किया तबाह, बंदर अब्बास में भी धमाके

May 26, 2026

नई दिल्ली. दक्षिणी ईरान (Southern Iran) में मंगलवार तड़के (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी सेना (US Army) ने बड़े पैमाने पर ईरानी सैन्य ठिकानों (Iranian military bases) और नावों (Boats) पर हवाई हमले किए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों की सुरक्षा के लिए की गई. हमलों में मिसाइल लॉन्च साइट्स और उन ईरानी नावों को निशाना बनाया गया जो कथित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं.

CENTCOM के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी बलों ने दक्षिणी ईरान में सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक्स को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने उन खतरों को निष्क्रिय किया जो ईरानी बलों की ओर से पैदा हो रहे थे. अमेरिका मौजूदा सीजफायर के दौरान संयम बरत रहा है, लेकिन अपने सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.


  • अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि इस कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब दो ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नावों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाते हुए देखा गया. इसके बाद अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की. अधिकारियों ने दावा किया कि दोनों नावों को तबाह कर दिया गया.

    बंदर अब्बास में मिसाइल साइट पर भी हमला
    इसके अलावा अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास क्षेत्र में एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) साइट पर भी हमला किया. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस मिसाइल साइट ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. जवाबी हमले में मिसाइल लॉन्चर और संबंधित सैन्य ढांचे को तबाह कर दिया गया.

    फॉक्स न्यूज ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह हमला सीमित दायरे में रखा गया और इसका उद्देश्य ईरान के साथ जारी संघर्ष को और बढ़ाना नहीं था. अधिकारियों ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई युद्धविराम खत्म होने का संकेत नहीं है. वहीं इस घटनाक्रम ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव को फिर बढ़ा दिया है.

    घटनाक्रम के दौरान दक्षिणी ईरान के कई इलाकों में विस्फोटों की खबरें सामने आईं. ईरानी मीडिया ने बंदर अब्बास, सीरिक और जास्क के पास धमाकों की पुष्टि की. ये सभी इलाके रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास स्थित हैं, जहां से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल निर्यात गुजरता है. एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बाद में कहा कि फिलहाल सैन्य कार्रवाई समाप्त हो चुकी है, लेकिन क्षेत्र में अमेरिकी बल पूरी सतर्कता बनाए हुए हैं.

    Share:

  • आरजी कर पीड़िता की मां का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा- ‘मैंने बेटी खोई, उन्होंने सत्ता गंवाई’

    Tue May 26 , 2026
    नई दिल्ली। कोलकाता (Kolkata) के चर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस (R.G. Kar Medical College Case) में पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ (BJP MLA Ratna Debnath) ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया बयान देकर हलचल बढ़ा दी है। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved