
वाशिंगटन। एलन मस्क (Elon Musk) समेत दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Top 10 Billionaires) को एक ही दिन में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है, जिससे टेक सेक्टर की अस्थिरता और टेस्ला के कमजोर प्रदर्शन की चिंताएं गहरा गई हैं। टॉप- 10 अरबपतियों (Top 10 Billionaires) में मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg.) एकमात्र बड़े टेक लीडर हैं , जिन्होंने इस दिन लाभ कमाया, वह भी महज 335 मिलियन डॉलर का।
एक दिन की गिरावट: शॉक वेव
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गुरुवार को एक ही दिन में एलन मस्क की संपत्ति में $20.5 बिलियन की गिरावट आई, जो इसी साल की सबसे बड़ी वन-डे डिक्लाइन मानी जा रही है। ओरेकल के लैरी एलिसन को 10.8 अरब डॉलर का झटका लगा है। अब उनकी कुल संपत्ति 275 अरब डॉलर पर सिमट गई है। अमेजन के जेफ बेजोस ने $5.77 अरब गंवाए हैं। दुनिया के तीसरे नंबर के इस इस अरबपति का नेटवर्थ 259 अरब डॉलर रह गया है।
दौलत गंवाने वालों में लैरी पेज भी हैं। इनकी कुल संपत्ति 242 अरब डॉलर है। इन्हें 6.36 अरब डॉलर का झटका लगा है। सर्गेई ब्रिन को 5.89 अरब डॉलर की चपत लगी है। इनके पास अब 226 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। बर्नार्ड अर्नाल्ट को 2.04 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। इनकी कुल संपत्ति अब 202 अरब डॉलर है।
स्टीव बाल्मर ने 2.51 अरब डॉलर गंवाए हैं। इनका नेटवर्थ अब 173 अरब डॉलर रह गया है। जेनसेन हुआंग 5.89 अरब डॉलर गंवाए हैं और इनका नेटवर्थ 162 अरब डॉलर रह गया है।
इस गिरावट के पीछे मुख्य तौर पर टेस्ला समेत अन्य टेक कंपनियों के शेयरों में बड़ी बिकवाली को वजह बताया जा रहा है, जिससे इन अरबपतियों की कुल संपत्ति में रिकॉर्ड गिरावट आई है।
टॉप-10 में वॉरेन बफे की एंट्री, डेल बाहर
टेक शेयरों में गिरावट की वजह से माइकल डेल को भी 5.11 अरब डॉलर की चपत लगी। इसका असर ये हुआ कि डेल ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की टॉप-10 लिस्ट से बाहर हो गए। वहीं, गुरुवार को वॉरेन बफे की दौलत में 2.56 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और वह टॉप-10 में पहुंच गए। बफे की कुल संपत्ति अब 154 अरब डॉलर है और माइकल डेल की 150 अरब डॉलर।
मस्क 500 अरब डॉलर के लक्ष्य से हो रहे दूर
एलन मस्क की दौलत 430 अरब डॉलर से गिर गई है, जबकि सिर्फ गुरुवार के कारोबारी दिन में उन्होंने $20.5 बिलियन खो दिए। टेस्ला के कमजोर बिक्री आंकड़े, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में डिमांड में गिरावट और राजनीतिक विवादों की वजह से उनके शेयर में काफी गिरावट आई। मस्क की अन्य कंपनियों जैसे Neuralink, SpaceX और xAI भी हाल ही में आर्थिक दबाव में रही हैं, जिससे उनके कुल नेट वर्थ पर अतिरिक्त असर पड़ा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved