img-fluid

USA: भारी बर्फबारी से बिगड़े हालात, जगह-जगह फंसे वाहन सवार, दो राज्यों में इमरजेंसी घोषित

January 06, 2025

वॉशिंगटन। अमेरिका (America) में मौसम काफी ज्यादा खराब है। शीतकालीन तूफान (Winter storm) के चलते यहां पर दशक की सबसे भारी बर्फबारी (Heavy snowfall) की संभावना बन रही है। तापमान में तेजी से गिरावट, तेज हवा और बर्फ का धमाका होने के चलते मध्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में यात्रा के लिए हालात खतरनाक हो गए हैं। कंसास, पश्चिमी नेब्रास्का और इंडियाना के हिस्सों में बर्फ की चादर बिछी हुई है। यहां पर काफी वाहन सवार फंस गए हैं। इन लोगों की मदद के लिए राज्य के नेशनल गार्ड सक्रिय हैं। यहां पर दो राज्यों ने इमरजेंसी (Two states declared emergency) घोषित कर दी है।


कंसास और मिसौरी के लिए नेशनल वेदर सर्विस ने विंटर स्टॉर्म की चेतावनी जारी की थी। इसमें खासतौर पर उत्तरी हिस्सों में आठ इंच बर्फ गिरने की संभावना जताई गई थी। बेहद खराब मौसम के चलते यहां पर करीब 73 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। अब मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को न्यूजर्सी के लिए भी ऐसी ही चेतावनी जारी की है। मौसव विभाग ने रविवार को कहाकि इन जगहों पर इस दशक की सबसे बड़ी बर्फबारी हो सकती है।

राष्ट्रीय मौसम विभाग के मुताबिक खराब मौसम से प्रभावित होने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। इसमें बताया गया है कि अमेरिका में करीब 63 मिलियन लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई थी। मिसौरी में पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर बर्फ की परत जम गई थी। इन लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। मिसौरी-कोलंबिया यूनिवर्सिटी में काम करने वाले गैरी राइट ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहाकि इसके चलते उन्हें वर्क फ्रॉम होम करना होगा। हालांकि बर्फ में समय बिताने का बहाना ढूंढने के लिए वह अपनी गाड़ी पर जमी बर्फ साफ करने भी निकले।

बहुत ठंडी हवा का ध्रुवीय भंवर आमतौर पर उत्तरी ध्रुव के चारों ओर घूमता है। जब यह ध्रुवीय भंवर दक्षिण की तरफ बढ़ता है तो अमेरिका, यूरोप और एशिया में लोग इसके चलते तेज ठंडक का अनुभव करते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि तेजी से गर्म आर्कटिक ध्रुवीय भंवर के बढ़ने के लिए जिम्मेदार है।

Share:

  • दिल्ली चुनाव : रमेश बिधूड़ी के बयानों से गरमाई दिल्ली की सियासत, पहले प्रियंका गांधी, फिर सीएम आतिशी पर बिगड़े बोल

    Mon Jan 6 , 2025
    नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा (Delhi Election) चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रोहिणी की रैली में आम आदमी पार्टी (AAP) पर भ्रष्टाचार से लेकर काम करने के तौर तरीके पर संगीन आरोप लगाए. पीएम के बयान पर सफाई देने के लिए केजरीवाल (Kejrival) ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved