img-fluid

त्वचा की रंगत निखारने के लिए इस्तेमाल करें देसी घी, जानिए फायदे

February 02, 2026

नई दिल्ली। घी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है. घी का इस्तेमाल औषधी के रूप में भी किया जाता है. ये आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. घी का इस्तेमाल करने से चेहरा ग्लो करता है. इसके अलावा आपको बालों में भी चमक लाता है.

गर्मियों में अगर ड्राई स्किन से परेशान है तो घी का इस्तेमाल करें. ये आपकी त्वचा को मॉश्चराइज रखता है. इसके अलावा आप घी का इस्तेमाल फेस पैक बनाने के लिए भी कर सकते हैं. त्वचा को मॉश्चराइज रखने के लिए रोजाना 2 से 3 बूंदे घी से चेहरे की मालिश करें. आइए जानते हैं घी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.


  • त्वचा ग्लोइंग रखता है : आप त्वचा को ग्लोइंग रखने के लिए रोजाना 2 से 3 बूंदे घी लगाएं और चेहरे पर 5 मिनट तक मसाज करें. मालिश करने से पहले फेस वॉश जरूर करें और स्किन टोनर लगाएं. इसके बाद त्वचा में घी लगाएं. इससे आपके चेहरे का ग्लो बढ़ जाता है.

    ऑयली और ड्राई स्किन से छुटकारा : गर्मियों में ऑयली और ड्राई स्किन से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं. इस मौसम में ऑयली त्वचा पर ऊपर से ऑयल दिखता है लेकिन अंदर से ड्राई होता है. इससे त्वचा रूखी और बेजान नजर आती हैं. इस मौसम में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए घी का फेस पैक बहुत जरूरी होता है.

    ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद है घी : घी ड्राई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ये त्वचा को अंदर से पोषण देने के साथ- साथ मॉश्चराइज भी रखता है. आप ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए घी और बेसन का फेस पैक लगा सकते हैं. इस हटाते समय चेहरे पर हल्का सा गुलाब जल छिड़कें और हल्की हाथों से रगड़ते हुए चेहरे को साफ करें. इससे डेड स्किन की लेयर हट जाएगी और घी आपके स्किन सेल्स को नमी से भरने में मदद करता है.

    त्वचा की रंगत निखारने के लिए : आप त्वचा की रंगत निखारने के लिए बेसन और घी से बना फेस पैक लगा सकता है.ऐसा करने से आपकी स्किन में निखार आएगा. इस फेस पैक को लगाने से चेहरा रिफ्रेश नजर आएगे. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, डेढ़ चम्मच देसी घी, एक चम्मच गुलाब जल लें. इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और जब पेस्ट सूख जाए तो पानी से धो लें.

    Share:

  • सोने से पहले ऐसे धोएं अपना चेहरा, चेहरे का निखार हैरान कर देगा

    Mon Feb 2 , 2026
    नई दिल्ली। दिनभर धूल-मिट्टी, पसीना, प्रदूषण आदि में रहने से चेहरे की त्वचा पर काफी मार पड़ती है. जिसके कारण आपका चेहरा बेजान, अस्वस्थ, रूखा दिखाई देने लगता है. आपके चेहरे की रौनक और निखार एकदम गायब होने लगता है. चेहरे का नूर वापिस दिलाने का वादा करने वाले कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स आपकी त्वचा के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved