img-fluid

इन प्लांट्स की क्षमता का शत प्रतिशत उपयोग करें: निगमायुक्त

May 30, 2026

  • निगमायुक्त ने वेस्ट टू एनर्जी, साइंटिफिक लैंडफिल, एमआरएफ और सीएंडडी प्लांट्स का लिया जायजा

जबलपुर। भीषण गर्मी के बीच भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा लगातार दौरे किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में निगमायुक्त ने अपनी पूरी टीम के साथ शहर के प्रमुख पर्यावरण और स्वच्छता प्रोजेक्ट्स का मैदानी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, साइंटिफिक लैंडफिल साइट, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी और कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट्स का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चैबंद रखने के सख्त निर्देश दिए।


  • निगमायुक्त ने कहा कि मौसम की चुनौतियाँ कितनी भी बड़ी क्यों न हों, शहर की स्वच्छता और विकास कार्यों की गति धीमी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कचरे से बिजली बनाने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्लांट की क्षमता का शत-प्रतिशत उपयोग करने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निपटान को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे और डंपिंग साइट पर नियमों का पूरी तरह पालन हो।
    सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया, ताकि रीसाइक्लिंग को बढ़ावा मिल सके। निर्माण और विध्वंस से निकलने वाले मलबे के सही प्रबंधन और उससे बनने वाली निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने चिलचिलाती धूप में काम कर रहे कर्मचारियों से भी बातचीत की। उन्होंने विपरीत मौसम में भी काम करने के लिए कर्मचारियों की सराहना की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यस्थलों पर श्रमिकों के लिए ठंडे पानी और छांव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    Share:

  • अफगानिस्तान में हादसा, पाकिस्तान से लौटते समय ट्रक पलटने से 18 शरणार्थियों की मौत

    Sat May 30 , 2026
    काबुल। इस वक्त की बड़ी खबर अफगानिस्तान से सामने आ रही है। यहां एक ट्रक पलटने से शरणार्थियों की मौत हो गई है। ये सभी लोग पाकिस्तान से वापस आ रहे थे। इस हादसे में 35 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved