
देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल की माता जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ.कृष्ण गोपाल की माता जी का 96 वर्ष की उम्र में गुरुवार देर रात निधन हो गया था। वह पिछले कई दिनों से ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती थीं। शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved