img-fluid

Uttarakhand: निकाय चुनाव की मतगणना जारी, हरिद्वार समेत तीन और नगर निगमों पर BJP का कब्जा

January 26, 2025

देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव (Uttarakhand Nikay Chunav 2025) की मतगणना (Counting of votes) रात भर जारी रही। जिसके बाद अब तीन और निगमों, हरिद्वार, काशीपुर ओर रुड़की पर भाजपा प्रत्याशी (BJP candidate) की जीत हुई है। देहरादून में मतगणना अभी जारी है। यहां भाजपा के सौरभ थपलियाल आगे चल रहे हैं।

अभी तक जारी नतीजों में ये बने मेयर
अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
श्रीनगर में निर्दलीय आरती भंडारी
कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत
रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल


मतगणना में धांधली का आरोप, पथराव
मतगणना स्थल पर कुछ लोगों ने रात करीब 10 बजे मतणना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विरोध में नारेबाजी भी शुरू कर दी। कुछ लोग बैरिकेड तोड़ कर मतगणना स्थल में घुसने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया। पुलिस ने किसी तरह इन लोगों को वहां से खदेड़ा।

पांचवें राउंड तक भाजपा के शंभू पासवान आगे
नगर निगम ऋषिकेश के मेयर पद पर पांचवें राउंड तक भाजपा के शंभू पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर से 3605 वोटों से आगे थे। अंतिम छठवें राउंड की गिनती शेष है। ऋषिकेश सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। इस सीट पर पूरा प्रदेश की नजर है। यहां भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव, निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था।

देर रात कांग्रेसियों ने मतगणना स्थल पर काटा हंगामा
हरिद्वार में नगर निगम के वार्ड नंबर 33 में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार के जीतने के बाद दोबारा मतगणना करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस उप निरीक्षक के प्रत्याशी को खींचकर बाहर लाने पर कांग्रेसियों ने बवाल कर दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद किनारे लगाते हुए अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कांग्रेसियों का आरोप है कि 5 वोट से आगे होने के बावजूद भी उनको प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है, जबकि उनके वार्ड की पूरी गिनती हो चुकी है।

उसके बावजूद भी भाजपाइयों के कहने पर दोबारा रिकाउंटिंग की जा रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि तीन बार गिनती के बावजूद भी वह 5 वोट से जीत रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें अभी तक प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। उनसे आगे के वार्ड नंबर 36, 37, 38 के प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिया गया। कांग्रेसियों ने तमाम तरह के आरोप लगाने के साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर के सामने हंगामा किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि जो एक वोट से चुनाव हार गया उसकी दोबारा काउंटिंग नहीं की गई। वह पांच वोट से आगे हैं।

Share:

  • तीन दिन के भीतर शादी टूटी और कोर्ट ने तीन महीने के लिए भेजा जेल, दहेज की लालच पड़ी दूल्‍हे को भारी

    Sun Jan 26 , 2025
    नई दिल्‍ली । दहेज की लालच (greed for dowry)दूल्हे को एक बार फिर भारी(heavy once again) पड़ गई। तीन दिन के भीतर शादी(marriage within) टूट गई, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा(dowry harassment case) 19 साल तक चला, तीन महीने की कैद हुई और अब सुप्रीम कोर्ट ने उसे दुल्हन को 3 लाख रुपये का मुआवजा देने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved