img-fluid

वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू रुका, श्रेयस अय्यर ने उम्मीदों पर फेरा पानी

June 26, 2026

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी और उनके फैंस पिछले कई दिनों से उनके इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जब आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस के लिए आए तो उन्होंने साफ कर दिया कि वैभव अभी डेब्यू नहीं कर रहे हैं। यानी भारत की सलामी जोड़ी वही होगी, जो पिछले दिनों खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में खेली थी। यानी वैभव को अभी कुछ और दिन का इंतजार करना होगा।

श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया है। कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर ने भी डेब्यू कर लिया है। इस मैच में श्रेयस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस बीच जब कप्तान से वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर सवाल किया गया है तो उन्होंने साफ इन्कार कर दिया।


  • वैभव को अभी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार
    कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ तौर पर कहा कि बदकिस्मती से वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे हैं। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि समय आने पर उन्हें मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मैच में टीम तीन तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर के साथ जा रहे हैं। कप्तानी को लेकर जब अय्यर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों से कहा है कि वे जैसे हैं, वैसे ही रहें। बोले कि जितनी जल्दी हो सके हमें यहां हालात की आदत डालनी होगी। हम एक बार में एक मैच पर ध्यान देंगे। चीजों को कॉम्प्लिकेट करने की जरूरत नहीं है।

    श्रेयस अय्यर का कप्तान के तौर पर डेब्यू
    इस बीच भले ही वैभव का डेब्यू अभी ना हो पाया हो, लेकिन कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर ने जरूर वापसी कर ली है। खास बात ये है कि श्रेयस अय्यर लंबे समय बाद भारत की टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं और वो भी कप्तान के तौर पर। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अभी मार्च में ही आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन अब ना केवल सूर्या से कप्तानी ले ली गई है, ​बल्कि उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है।

    भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

    आयरलैंड की प्लेइंग XI: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा, मैथ्यू होलार्ड।

    Share:

  • 6 माह की बच्ची रोती रही, गुस्से में मां ने हसुए से काट दिया गला

    Fri Jun 26 , 2026
    पटना: बिहार के बेतिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़का गांव में छह महीने की मासूम बच्ची की हत्या का आरोप उसकी मां पर लगा है. वारदात के बाद महिला ने कथित तौर पर अपने गले पर भी हसुए से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved