img-fluid

6 माह की बच्ची रोती रही, गुस्से में मां ने हसुए से काट दिया गला

June 26, 2026

पटना: बिहार के बेतिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़का गांव में छह महीने की मासूम बच्ची की हत्या का आरोप उसकी मां पर लगा है. वारदात के बाद महिला ने कथित तौर पर अपने गले पर भी हसुए से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की. फिलहाल, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, मृत बच्ची की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है. उसके पिता सुनील दास रोजगार के सिलसिले में चंडीगढ़ में रहते हैं. घटना के समय घर में बच्ची, उसकी मां सीमा देवी और दादी सरस्वती देवी मौजूद थीं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बच्ची लगातार रो रही थी. आरोप है कि काफी देर तक शांत नहीं होने पर सीमा देवी ने घर में रखा हसुआ उठाया और बच्ची के गले पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई.


  • वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला
    परिजनों का कहना है कि बच्ची पर हमला करने के बाद महिला ने उसी हसुए से अपने गले पर भी वार कर आत्महत्या की कोशिश की. घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर दादी सरस्वती देवी कमरे में पहुंचीं. दादी ने किसी तरह महिला के हाथ से हसुआ छीन लिया और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. वहीं, घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

    दादी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज
    मृत बच्ची की दादी सरस्वती देवी के आवेदन पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. वारदात में इस्तेमाल हसुआ भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है. जांच के दौरान पुलिस महिला की मानसिक स्थिति की भी पड़ताल कर रही है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. चिकित्सकीय जांच और विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा. फिलहाल महिला पुलिस हिरासत में है. उसकी चिकित्सकीय निगरानी के साथ-साथ पूछताछ भी की जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह सामने आ सके.

    थाना प्रभारी ने क्या कहा?
    गोपालपुर थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रही है. हालांकि इसकी पुष्टि केवल चिकित्सकीय जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है.

    Share:

  • धन कुबेर निकली तहसीलदार, रेड में अकूत संपत्ति का हुआ खुलासा, 12 लाख कैश और 1.20 करोड़ के गहने जब्त

    Fri Jun 26 , 2026
    नई दिल्ली। तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सस्पेंड की गई शमीरपेट की तहसीलदार (Tehsildar) और जॉइंट सब-रजिस्ट्रार थुम्माकोम्मा सुचरिता के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज़्यादा संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने अपनी नौकरी के दौरान भ्रष्ट और संदिग्ध तरीकों से अकूत संपत्ति जुटाई थी। ACB अधिकारियों ने उसके घर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved