
इंदौर (Indore)। वार्ड क्रमांक 27 में नगर निगम का चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी विनोद उर्फ बब्बू यादव (Babbu Yadav) का कार्यालय आज शाम किसी ने फोड़ दिया। आरोप भाजपायों पर लगाया जा रहे हैं, जिनसे दोपहर में विवाद भी हुआ था। फिलहाल यहां पुलिस लगा दी गई है। इस वार्ड से सभापति मुन्नालाल यादव पार्षद और सभापति है। उनके सामने कांग्रेस के बिनोद उर्फ बब्बू यादव ने चुनाव लडा था।
आज दोपहर में किसी बात को लेकर उनका विवाद भाजपाइयों से हो गया तो भाजपा नेता अंकित यादव भी मौके पर पहुंच गए। दोनों के बीच विवाद बढ़ता उसके बीच पुलिस आ गई और दोनों को अलग किया। बाद में शाम को यादव के ऑफिस में तोड़फोड़ मचा दी। कांग्रेसी इसका आरोप भाजपाईयों पर लगा रहे हैं। फिलहाल मौके पर तनाव है और पुलिस बल भी लगा दिया गया है। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चिंटू चोकसे कांग्रेसियों के साथ परदेशीपुरा थाने पर कांग्रेसियों के साथ पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाने का दबाव बनाने लगे। उधर बब्बू के ऑफिस के बाहर पुलिस बल लगा दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved