img-fluid

राजा टोडरमल के अवतरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम

March 20, 2023

महिदपुर। अखिल भारतीय जांगड़ा पोरवाल समाज के आराध्य एवं गौरव महाराजा टोडरमल का 422वाँ अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जवाहर मार्ग स्थित गरुड़ गोपाल मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोपहर में पोरवाल महिला मंडल द्वारा धार्मिक भजनों का कार्यक्रम रखा गया, पश्चात उपस्थित समाजजनों ने बारी बारी से राजा टोडरमल की प्रतिमा का पूजन कर पुष्प मालाएं अर्पित की। सायंकाल 6 बजे महाआरती संपन्न हुई। इसके बाद फाग का उत्सव मनाते हुए एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गई।


अंत में समाज जनों का सामूहिक सहभोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष जगदीश पोरवाल, अरुण चौधरी, नरेन्द्र चौधरी, नागुलाल पोरवाल, अशोक पोरवाल, रमेश पोरवाल, कैलाश पोरवाल, अनिल चौधरी, प्रह्लाद पोरवाल, उमेश चौधरी, प्रदीप पोरवाल, दिलीप पोरवाल, विजय चौधरी, प्रकाश पोरवाल, संजय पोरवाल, शैलेष चौधरी, अभिषेक चौधरी, पोरवाल युवा संगठन के लोकेश पोरवाल, संजय सर्राफ, मनीष पोरवाल, गौरव पोरवाल, विजय पोरवाल, महिला मंडल अध्यक्ष हीरामणी चौधरी मनोरमा पोरवाल, राजकुमारी चौधरी, रेखा फरक्या, ललिता पोरवाल, रेखा मजावदिया, सुनिता चौधरी, संगीता पोरवाल, अनिता मजावदीया, मधु चौधरी, पुष्पा मजावदिया, महिला मण्डल, बहुमण्डल सदस्यों सहित बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित हुए। जानकारी स्वस्तिक चौधरी ने दी।

Share:

  • पूर्व विधायक के वाहनों में तोडफ़ोड़

    Mon Mar 20 , 2023
    आगर-मालवा। जिला मुख्यालय पर भाजपा के पूर्व विधायक गोपाल परमार के घर के बाहर खड़े उनके 2 चार पहिया वाहनों में अज्ञात बदमाशों ने तोडफ़ोड़ कर दी। बदमाशों ने ईंट-पत्थरों से दोनों गाडिय़ों के कांच फोड़ दिए। जब सुबह गोपाल परमार पत्नी के साथ मंदिर जाने के लिए घर से बाहर निकले तब दोनों गाडिय़ों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved