मनोरंजन

Varun Dhawan के पिता David Dhawan हुए अस्‍पताल में भर्ती

फिल्मी दुनिया के मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन (David Dhawan) की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें क्या हुआ है लेकिन जैसे ही ये खबर एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) को मिली को पिता से मिलने के लिए अस्पताल के लिए निकल गए।

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के पिता और फिल्ममेकर डेविड धवन की अचानक तबीयत बिगड़े की वजह से उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जब फिल्ममेकर तबीयत बिगड़ी उस दौरान अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जुगजुग जियो’ के प्रमोशन में बिजी थे। हालांकि जैसे ही वरुण धवन ने पिता के बीमार होने की खबर सुनी एक्टर फिल्म का प्रमोशन छोड़ तुरंत अस्पताल निकल गए।


रिपोर्ट्स के मानें तो, डेविड को एडवांस स्टेज की डायबिटीज है। इसकी वजह से पहले भी उनकी कई बार तबीयत बिगड़ चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि डायबिटीज की वजह से ही उनकी तबियत फिर से खराब हुई है, हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती क्यों करवाया गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विदित हो कि इन दिनों वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को डायरेक्ट राज मेहता ने किया है। इसमें वरुण के अलावा किराया आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर भी मुख्य भुमिका में नजर आएंगे।

Share:

Next Post

इस बिजी रूट पर कवच सिस्टम लगाने जा रहा भारतीय रेलवे, टक्कर से पहले खुद रुक जाएंगी ट्रेनें!

Thu Jun 16 , 2022
नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक परिवहन भारतीय रेलवे में सुरक्षा हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है. ऐसे में भविष्य में हादसों को रोकने के लिए मेड इन इंडिया सेफ्टी सिस्टम आ चुका है. ट्रेनों को टक्कर से बचाने के लिए रेलवे दिल्ली-मुंबई (Delhi-Mumbai) रूट और दिल्ली-हावड़ा (Delhi-Howrah) रूट के 3,000 किलोमीटर लंबे […]