
रीवा। रीवा शहर में नियम कानून को धता बताने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही पूरे जिले में हुई है जिसमें रीवा जोन ADG के पी वेंकटेश्वर राव के निर्देशानुसार जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। बेतरतीब और वाहन अधिनियम के खिलाफ वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है और इस चालानी कार्यवाही में सभी वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही हुई है इस चेकिंग अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी ने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया और चेकिंग स्थल पर पहुंचकर सभी को मार्गदर्शन किया और कार्यवाही के निर्देश दिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved