
उज्जैन। शहर में इन दिनों हर दिन वाहन चोरी की आधा दर्जन वारदातें हो रही हैं और पुलिस केवल प्रकरण ही दर्ज कर रही है जबकि वारदात करने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो रहे हैं लेकिन पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले दिनों बैठक लेकर चेताया था लेकिन उनकी भी सुनने को कोई तैयार नहीं है।
चिमनगंंज मंडी थाना क्षेत्र के हरिओम तोल काँटे के पास देर रात रात 2.30 बजे हरिओम नगर में घर के बाहर रखी एक्टिवा अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। यहाँ रहने वाली संध्या सेन के घर के बाहर उक्त क्टिवा रखी हुई थी। आज सुबह जब संध्या जागी तो वाहन गायब मिला। महिला ने वहाँ लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमें बाईक से आए दो बदमाश एक्टिवा चुरा ले जाते दिखाई दे रहे हैं और चोरी करने वालों के चेहरे भी नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर आई और सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए लेकिन पुलिस बदमाशों की पहचान नहीं कर पा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले लंबे समय से शहर में वाहन चोरी की हर दिन आधा दर्जन से अधिक वारदातें हो रही हैं लेकिन एक भी वाहन चोर को पकड़ नहीं पा रही है, जबकि अधिकारी बैठक बुलाकर वारदातों पर अंकुश लगाने का आदेश देकर भूल जाते हैं और कहीं भी चैकिंग नहीं होती जिससे बदमाश चोरी के वाहन लेकर आसानी से निकल जाते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved