उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

Online Booking के बुर्के दिखाने आई और जेवर चुरा ले गई थी

  • पुलिस ने खजूरवाली मस्जिद पर रहने वाली महिला को पकड़ा-पानी की टंकी में छुपा दिए थे जेवर

उज्जैन। नयापुरा क्षेत्र में रहने वाली महिला के घर दो दिन पहले एक बोहरा महिला ने ऑनलाईन बुर्के का ऑर्डर दिया था जिस पर एक महिला उसके पास बुर्के लेकर पहुँची और इस दौरान नजर बचाकर महिला के घर से 5 लाख रुपए कीमत के जेवर चुरा ले गई। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला की पहचान की और खजूरवाली मस्जिद क्षेत्र से उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला ने छत पर पानी की टंकी में जेवर छुपा रखे थे।


जीवाजीगंज थानाप्रभारी गगन बादल ने बताया कि जयभारती स्कूल के पास चंद का कुआ क्षेत्र में रहने वाली अमीना सिंघापुरवाला पति इब्राहिम सिंघापुरवाला ने दो दिन पहले ऑनलाईन बुर्के का ऑर्डर दिया था। इस पर खजूरवाली मस्जिद क्षेत्र में रहने वाली एक अन्य बोहरा महिला उसके घर कल दोपहर बुर्के लेकर पहुँची और महिला को बुर्के दिखाने लगी। इस दौरान महिला किसी काम से कमरे गई तभी उक्त महिला ने अलमारी खोलकर अंदर रखे 5 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए और अमीना के वापस आने से पहले ही चंपत हो गई। अमीना ने महिला को बाहर दखा और इसके बाद जब अलमारी खोली तो जेवरों से भरा पर्स गायब मिला। अमीना ने तत्काल जीवाजीगंज थाना पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर आ गई और वहाँ लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमें महिला दिखाई दी। पुलिस ने उसकी पहचान के प्रयास किए और शाम तक महिला की पहचान खजूरवाली मस्जिद क्षेत्र निवासी के रूप में हो गई। पुलिस ने आज सुबह उक्त महिला को हिरासत में लिया तथा पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल कर बताया कि चोरी के जेवर उसने छत पर पानी की टंकी में छिपा रखे हैं। पुलिस ने चुराए गए जेवर जब्त कर लिए हैं। पर्स में सोने की अंगूठी, चूडिय़ाँ, चेन सहित अन्य जेवर रखे हुए थे। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

Share:

Next Post

बकाया राशि भुगतान के लिए बिनोद बिमल मिल मजदूर फिर मिले मुख्यमंत्री से

Sun Apr 3 , 2022
उज्जैन। बिनोद मिल्स के 4 हजार 353 मजदूरों के बकाया 88 करोड़ 90 लाख के भुगतान लिए संयुक्त संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री से हेलीपेड पर मिला तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए तत्काल भुगतान किए जाने की माँग की है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल […]