नई दिल्ली (Delhi) । बाम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने वीडियोकॉन समूह के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत (Venugopal Dhoot) की सीबीआई की ऋण धोखाधड़ी मामले (loan fraud cases) में अंतरिम जमानत दे दी है।
विदित हो कि ऋण धोखाधड़ी मामले में सीबीआई (CBI) ने 23 दिसंबर को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई ने वीडियोकॉन समूह के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत को 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।
उन्हें सीबीआई ने 26 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इससे पहले वीडियोकॉन-आईसीआईसीआई बैंक ऋण मामले में वीडियोकॉन समूह के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत की ओर से दायर रिट याचिका पर बॉम्बे उच्च न्यायालय ने आदेश 13 जनवरी को सुरक्षित रखा था। उन्होंने सीबीआई की ओर से उन्हें गिरफ्तार करने का विरोध करते हुए याचिका दायर की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved