img-fluid

7 अगस्त को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को होगा अच्छा लाभ और मिलेगी तरक्की

August 07, 2023

नई दिल्‍ली (New Dehli)। वैदिक (Vedic) ज्योतिष शास्त्र (ethology) में शुक्र (Vesper) ग्रह का बहुत ही महत्वपूर्ण (Important) स्थान (Location) होता है। शुक्र सुख, वैभव और संपन्नता के कारक ग्रह है। 07 अगस्त 2023 को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सभी ग्रहों में शुक्र ग्रह को शुभ और लाभकारी ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थान पर होते हैं उन्हे जीवन में सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधा, भोगविलास और ऐशोआराम मिलता है। शुक्र ग्रह तुला और वृषभ राशि के स्वामी होते हैं। शुक्र किसी एक राशि में लगभग 23 दिनों तक रहते हैं फिर अपनी राशि बदलते हैं। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के ऊपर प्रभाव जरूर पड़ता है। लेकिन इन सभी राशियों में कुछ ऐसी राशि के लोग होंगे जिन्हें शुक्र ग्रह मालामाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां…


वृषभ राशि
07 अगस्त को शुक्र ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होने जा रहा है। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। घर में लग्जरी और ऐशोआराम में बढ़ोतरी होगी। आपको इस दौरान नई कार खरीदने का अवसर मिल सकता है। आपको 7 अगस्त के बाद आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी और धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। करियर में नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती देखने को मिल सकती है जिसका आपको इंतजार कई दिनों से था।

 

सिंह राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। अचानक से आपके बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिल सकता है। रूका हुआ धन मिलने से आपके सभी तरह के कार्यों में अब से सफलता मिलने लगेगी। पैतृक संपत्ति से आपको बहुत बड़े लाभ के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में आपको प्रसन्नता और बच्चों का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को करियर में एक नई ऊंचाईयों को हासिल करने में कामयाब होंगे।

Share:

  • वेस्टइंडीज का बड़ा धमाका, रचा इतिहास; पहली बार टीम इंडिया को बुरी तरह धोया

    Mon Aug 7 , 2023
    नई दिल्ली: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के मौजूदा दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज बड़ी आसानी से जीती थी लेकिन टी20 सीरीज में हार्दिक पंड्या एंड कंपनी का बुरा हाल है. पांच मैच की सीरीज के पहले पहले दोनों टी20 मैच टीम इंडिया हार गई. वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में भारत को 2 विकेट से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved